रिपोर्ट: नंद किशोर गर्ग
रानीखेत: वैश्विक महामारी कोरोना से दुनियाभर के देश जंग लड़ रहे हैं। वहीं भारत मे बुजुर्ग से लेकर बच्चे तक इस जंग को लड़ने के लिए तैयार हैं। सभी कोरोना के रोकथाम को लेकर मदद के लिए हाथ बढ़ा रहे हैं। इस बीच रानीखेत में एक 14 वर्षीय बच्चे ने गुल्लक में जमा अपनी पूंजी को अपने जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री फंड में जमा कर दी।
एपीएस स्कूल में 9वीं में पढ़ने वाला 14 वर्षीय वैभव कुमार पान्डे गनियाद्योजी का रहना वाला है। वैभव ने 4 साल से जमा किये 18 हज़ार रुपए पीएम फंड में दान कर अपने जन्मदिन को ‘कोरोना से जंग’ को समर्पित किया। वैभव के पिता बीसी पान्डे, स्टेशन हेडक्वाटर में कार्यरत हैं।
इधर रानीखेत में आईशोलेट व क्वाराइंटिन किये सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। यहां अब तक केवल एक मात्र मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया। जिसके बाद से चिकित्सको की टीमे हाॅट स्पाट क्षेत्र में चैकअप कर अपनी रिपोर्ट दे रहे हैं। साथ ही प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

More Stories
बसंत विहार क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अभ्यस्त वाहन चोर को किया गिरफ्तार, 3 स्कूटी बरामद
एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट बुक, “पहले आओ-पहले पाओ” मॉडल हिट, कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद
धामी सरकार के फैसले बने मिसाल, विकास को मिली रफ्तार, धामी बने ‘धुरंधर’, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह