
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
देहरादून क़ी *थाना रायपुर*पुलिस क़ी मुस्तैदी के चलते इस वर्ष अब तक करीब दो दर्ज़ेन नशे के तस्करो को गिरफ्तार कर जेल क़ी हवा खिला दीं है आज भी रायपुर पुलिस ने नशा तस्करों की धरपकड हेतु सपेरा बस्ती में औचक छापेमारी की कार्यवाही कार्यवाही करते हुए अवैध गांजे के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार,किया है पुलिस ने पकड़ी गई महिला के कब्जे से 800 ग्राम गांजा बरामद किया है आपको बता दे क़ी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। निर्देशों के क्रम में आज दिनांक – 12/10/2026 को थाना रायपुर पर गठित अलग-अलग टीमों द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत सपेरा बस्ती में पूर्व में मादक पदार्थों की तस्करी में प्रकाश में आये नशा तस्करों के ठिकानों पर औचक छापेमारी की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान पुलिस द्वारा 01 महिला अभियुक्ता को 800 ग्राम गांजे साथ गिरफ्तार किया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस द्वारा पूर्व में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त/प्रकाश में आये नशा तस्करों का भौतिक सत्यापन करते हुए 04 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, जिनसे आवश्यक पूछताछ कर उनके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्ता:-*
कुलदीप पत्नी सोमवीर निवासी सपेरा बस्ती थाना रायपुर, जनपद देहरादून,
*बरामदगी :-*
800 ग्राम अवैध गांजा
*नोट :- रायपुर पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। विगत 06 माह के दौरान रायपुर पुलिस द्वारा सपेरा बस्ती, चूना भट्टा क्षेत्र से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे अवैध मादक पदार्थ बरामद किये गये हैं। साथ ही वर्ष 2026 में अब तक रायपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 21 अभियुक्तों को अवैध मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है।*

More Stories
हरिद्वार कुंभ-2027 की पहचान को मिलेगा नया विस्तार, मुख्यमंत्री ने किया लोगो, वेबसाइट और गीत का लोकार्पण
राष्ट्रपति भवन से बड़ी खबर, 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल
यूजेवीएन लिमिटेड ने पंप्ड स्टोरेज परियोजना की दिशा में बढ़ाया कदम, 600 मेगावाट की इछाड़ी पंप्ड स्टोरेज परियोजना की डीपीआर स्वीकृत; लखवाड़ परियोजना के विद्युत यांत्रिक कार्यों को भी मिली मंजूरी