
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
राजधानी देहरादून में बार संचालकों की मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रही। कुछ बार ऐसे भी हैं जिनके ऊपर कुछ आला अफसरों का हाथ साफ साफ नज़र आ रहा है । ऐसा ही एक मामला शनिवार की रात रोमियो लेन बार में देखने को मिला। यहां रात करीब 12:30 बजे तक बार में जाम छलकने के साथ साथ तेज संगीत की कान फोड़ू आवाज़ बाहर तक आ रही थी कैमरे मे यह नज़ारा देख एसपी सिटी प्रमोद कुमार फोर्स के साथ बार पहुंचे तो एकाएक आईजी उनके सामने आ गए आई जी साहब को देखते है उन्होंने एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल को मामला से अवगत कराया सुचना मिलते ही कप्तान प्रमेंद्र डोभाल फोर्स लेकर बार पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने करीब एक बजे बार बंद करा दिया आपको बता दे की इस मामले को लेकर जनसंघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने आई जी के हरिद्वार के एक पुराने मामले और रोमियो बार की घटना को लेकर आज एक पत्रकार वार्ता कर इन दोनों मामलो को लेकर शासन मे ले जाने की तैयारी की बात कही है अब देखना यह है की इस विवाद का ऊट किस करवट बैठेगा !


More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर स्पा सेंटरों की पुलिस द्वारा की गई आकस्मिक चेकिंग, नियमो के उल्लंघन पर 3 स्पा सेंटर संचालकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत की गयी चालानी कार्यवाही
मुख्यमंत्री को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, मुख्यमंत्री ने दी सभी को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं, रक्षा बन्धन पर महिलाओं को दो दिन, परिवहन निगम की बसों में की गई है, निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति