
भारत-तिब्बत सीमा के अंतिम छोर रिमखिम से चमोली जनपद की ऐतिहासिक एवं रोमांचकारी 75 किलोमीटर नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन का सफल आयोजन किया गया। वहीं मलारी से भी 42 किलोमीटर मैराथन आयोजित हुई, जिसमें देशभर से आए धावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।“जय बद्री विशाल” के जयघोष के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रतिनिधि के रूप में कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने प्रतियोगिता को फ्लैग ऑफ कर दौड़ का शुभारंभ किया।
इसआयोजन में भारत के 28 राज्यों से आए लगभग 1000 धावकों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा, साहस और संकल्प का परिचय दिया।
आयोजन को सफल बनाने में सरकार की ओर से सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगोली, सचिव ग्राम्य विकास धीरज गर्ब्याल, अपर सचिव ग्राम्य विकास अनुराधा पाल, मुख्यमंत्री ड्यूटी ऑफिसर प्रेम सिंह राणा, मुख्यमंत्री समन्वयक दलबीर दानू सहित आईटीबीपी, भारतीय सेना, पर्यटन विभाग तथा चमोली जिला प्रशासन का विशेष सहयोग रहा।
यह अल्ट्रा मैराथन केवल युवाओं के साहस, धैर्य और जज्बे की परीक्षा नहीं थी, बल्कि भारत की सुदृढ़ सीमाई सुरक्षा तथा सुंदर एवं मनोहारी नीति घाटी में पर्यटन की असीम संभावनाओं का भी सशक्त संदेश देने वाला आयोजन सिद्ध हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की इस ऐतिहासिक एवं अभिनव पहल को लेकर नीति घाटी के मलारी, बम्पा, गमशाली एवं नीति गांवों के ग्रामीणों में विशेष उत्साह और गर्व का वातावरण देखने को मिला।

यह आयोजन सीमांत क्षेत्रों के विकास, पर्यटन संवर्धन और स्थानीय जनभागीदारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

More Stories
रुद्रपुर बॉर्डर पर चोरो को पुलिस ने लुटा,आबकारी पुलिस वाले लाखो के कीमती गहने कर गये हड़प,कमबख्त कैमरो मे खोल दिया सारा राज,
विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 11 वारंटियों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने किया गिरफ्तार
एसएसपी दून की सख्ती हुडदंगियों पर पडी भारी, सार्वजनिक मार्ग पर वाहन को लापरवाही से चलाते हुए हुडदंग करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने लिया हिरासत में