
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
देहरादून का मच्छी बाजार दिन निकलते है दहशत मे आ गया जब एक बाइक सवार युवक ने एक युवती की चापड़ से वार कर हत्या कर दी घर के बाहर ही बाइक सवार युवक ने वारदात को अंजाम दिया।गुन्नू नाम की युवती 23 वर्ष की थी वह घर के बाहर से कही जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर आया एक युवक उससे बात करने लगा। इसी बातचीत के दौरान उसने चापड़ निकालकर गले पर वार कर दिया। गुन्नू की मौके पर ही मौत हो गई आज सुबह 23 वर्ष युवती की बेरहमी से हत्या की वारदात से आसपास सनसनी फैल गई। बाजार के पास गली में युवक आकाश कुमार द्वारा युवती की धारधार हथियार से हमला कर गंभीर रूप् से घायल किया गया।युवती को उपचार के लिए तत्काल दून चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सको द्वारा युवती को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस टीम द्वारा उक्त घटना को अजांम देने वाले युवक को कोतवाली नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर हत्या के पीछे कारणों का पता लगाने मे जुटी हुई है !

More Stories
दून की सड़कों पर तेज रफ्तार इनोवा कार का कहर, बेकाबू कार ने दो बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, एक अन्य घायल
धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प, लोक संस्कृति की झलक के साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा राज्य अतिथि गृह, आवास सचिव डॉ आर राजेश कुमार के औचक निरीक्षण में तेज हुई कायाकल्प की प्रक्रिया
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल,पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर