उत्तराखंड के हल्द्वानी में लालकुआं हाईवे पर आमने-सामने की भिड़ंत 7 घायल……
हल्द्वानी: मंडी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत हल्द्वानी लालकुआं राष्ट्रीय राजमार्ग मोती नगर के पास ट्रक और ऑटो में जोरदार भिड़ंत हुई है हादसा इतना जबरदस्त था कि ऑटो चालक ऑटो में काफी देर तक फंसा रहा घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जम गई जहां लोगों ने सभी घायलों को 108 सेवा की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा है जहां सभी का इलाज चल रहा है. घायलों में तीन लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि हल्द्वानी लालकुआं राष्ट्रीय राजमार्ग मोती नगर चौराहे पर दूध का कैंटर वाहन और ऑटो में जोरदार भिड़ंत हो गई टक्कर इतना जोरदार था कि कैंटर ट्रक सड़क से नीचे जा पहुंचा.इस दौरान ऑटो सड़क पर ही पलट गया हादसे में ऑटो में बैठे सभी सात लोग घायल हो गए. घटना में ऑटो चालक ऑटो में काफी देर तक फंसा रहा इसके बाद लोगों ने काफी मशकत के बाद चालक को ऑटो से निकला. सभी घायलों का सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है जिसमें एक बालक सहित तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
बताया जा रहा की ऑटो चालक लालकुआं से सवारियां लेकर हल्द्वानी को जा रहा था जबकि दूध का कैंटर हल्द्वानी से लाल कुआं की ओर आ रहा था जहां हादसा हुआ है बताया जा रहा है कि सभी घायल हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र के रहने वाले हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश