
हरिद्वार की सिडकुल पुलिस ने खोये मोबाइल मालिकों को नवरात्रि का स्पेशल गिफ्ट दे दिया है हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन रिकवरी के तहत 6 दर्जन खोए फ़ोन ढूंढ़कर मोबाइल मालिकों को वापस लौटा दिये है जिनकी क़ीमत से भी ज्यादा है आपको बता दे की
एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा ऑपरेशन रिकवरी के तहत चोरी/खोए मोबाइल की बरामदगी हेतु गठित सीईआईआर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है।
जिसपर कार्यवाही करते हुए थाना सिडकुल पुलिस द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से खोये हुए 70 मोबाइल फोन की रिकवरी करते हुए बड़ी सफलता हासिल की। बरामद मोबाइलों में से कुछ फोन बाहरी राज्यो से जनपद हरिद्वार में रोजगार के लिये आये सिडकुल स्थित कम्पनियो के कर्मचारियो आदि के तथा कुछ फोन स्थानीय निवासियो के हैं। जिनकी कीमत लगभग ₹14 लाख 68 हज़ार आंकी गई।
अपने खोये हुये मोबाइल फोन वापस मिलने की उम्मीद छोड चुके पीडितो के चेहरो पर थाना सिडकुल पुलिस के द्वारा अपने अथक प्रयासो से मुस्कान लायी गयी जिसपर जनता द्वारा हरिद्वार पुलिस के इस कार्य की भूरी-भूरी प्रशंशा की गयी।
*नोट- हरिद्वार पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि उन्हे कोई लावारिश मोबाइल फोन मिलता है तो उक्त मोबाइल को तत्काल अपने नजदीकी थाना/पुलिस चौकी / साइबर सेल में जमा करा दें।*
*पुलिस टीम*
1-थानाध्यक्ष नितेश शर्मा
2-हे0का0 विवेक यादव
3-हे0का0 324 देवेन्द्र चौधरी
4-म0का0 1209 निधि

More Stories
देहरादून की कैंट पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे का किया खुलासा, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू, आरोपी काम दिलाने के बहाने से बाहरी राज्यों से बुलाकर कराते थे लड़कियों से देह व्यापार !
उत्तराखंड मे लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तराखंड मे उठाएगी जन जन से जुड़े मुद्दे,प्रदेश अध्यक्ष रिवर्स माइग्रेशन नीति को प्रभावी तरीके से लागू करने तथा पहाड़ी क्षेत्रों में स्टार्ट-अप, होमस्टे और पर्यटन विकास को विशेष प्रोत्साहन देने के लिए सरकार से करेंगी वार्ता !
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित