March 4, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

चमोली ज़िले की घाट तहसील के नंदानगर मे अतिवृष्टि के कारण भारी तबाही, पुलिस-प्रशासन और एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की टीमें लगातार मौके पर । रेस्क्यू के दौरान एक शव बरामद जबकि 12 लापता लोगों की तलाश जारी है। दो लोगों को हेलीकाप्टर से किया रेस्क्यू।

Oplus_16908288

चमोली ज़िले की घाट तहसील के नंदानगर क्षेत्र में अतिवृष्टि के कारण भारी तबाही हुई है। पुलिस-प्रशासन और एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की टीमें लगातार मौके पर जुटी हैं। रेस्क्यू के दौरान एक शव बरामद किया गया है। जबकि 12 लापता लोगों की तलाश जारी है। दो लोगों का हेली से रेस्क्यू किया गया है।

आपदा में अब तक 12 लोगों के लापता होने की सूचना है। इसमें सबसे अधिक प्रभावित ग्राम कुंतरी लगा फाली है, जहां आठ लोग लापता हैं और 15 से 20 भवन व गौशालाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। रात तीन बजे के करीब भारी बारिश के बीच लोगों के घरों पर मलबा आ गिरा। दो महिलाओं और एक बच्चे को पुलिस व डीडीआरएफ की टीमों ने मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला।

क्षेत्र के दो गांवों कुंतरी लगा फाली और धुरमा से कुल 10 लोगों के लापता है। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया है। चमोली ज़िले के नंदानगर विकासखंड में बुधवार रात बादल फटने से भारी तबाही मच गई। रात करीब एक बजे फाली लगा कुंतरी, सैंती लगा कुंतरी, धुर्मा और सेरा गांवों में भारी बारिश और बिजली गिरने के बाद मकान मलबे में दब गए। सैंती कुंतरी में दो लोग मलबे में दबे हैं, जबकि फाली लगा कुंतरी से पांच लोग लापता हैं। धुर्मा गांव से भी एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना है।

You may have missed

Share