विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की ओर प्रशासन की ओर से सील किए गए 30 अवैध मदरसों को नोटिस भेजा है। संतोषजनक जवाब न देने पर मदरसों के भवन की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।जानकारी के अनुसार जिले में मदरसों के पंजीकरण की जांच की गई है। जांच के बाद बीते माह संयुक्त विभागों की टीम ने विकासनगर, हरबर्टपुर और सहसपुर क्षेत्र में बिना पंजीकरण के संचालित मदरसों को सील किया था। इनमें से 30 मदरसों का निर्माण बिना नक्शा पास करवाए किया गया था। एमडीडीए की ओर इन सभी अवैध मदरसों को नोटिस जारी किया गया है। क्षेत्रीय कार्यालय हरबर्टपुर के सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज ने बताया कि मामले में सुनवाई चल रही है। बताया कि संतोषजनक जवाब न देने पर कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा