
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार )देहरादून
देहरादून। राजधानी देहरादून मे आज होली से एक दिन पहले राजपुर रोड पर बेकाबू कार ने चार लोगों को कुचल डाला। पुलिस की मदद से आसपास के लोगों ने लहूलुहान हाल में चारों को दून अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने चारों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से लोगों में भारी आक्रोश है। इधर, घटना को अंजाम देने के बाद बेकाबू कार चालक कार समेत मौके से फरार हो गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
राजधानी देहरादून में बुधवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां राजपुर रोड साईं मंदिर के निकट एक अनियंत्रित वाहन ने पैदल जा रहे चार लोगों को कुचल दिया है। पुलिस के अनुसार इस हादसे में स्कूटी सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो ने अस्पताल में दम तोड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर दून अस्पताल भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन बहुत तेज गति में था और अचानक अनियंत्रित होकर मजदूरों को टक्कर मार दी। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है और घटना की जांच की जा रही है। हादसे के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश है और वे तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने की मांग कर रहे हैं। वाहन चंडीगढ़ नंबर का बताया जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की तलाश में जुट गई है।
*नाम/पता मृतक*
(1) मंशाराम पुत्र रामबहादूर, निवासी ग्राम लोटी सरया, रामदिनपूर्वा, थाना बाबाबाजार, जिला अयौध्या, उत्तरप्रदेश, उम्र 30 वर्ष
(2) रंजीत, निवासी ग्राम लोटी सरया, रामदिनपूर्वा, थाना बाबाबाजार, जिला अयौध्या, उत्तरप्रदेश, उम्र 35 वर्ष
(3) 02 अन्य अज्ञात
*नाम/पता घायल*
(1) धनीराम पुत्र राजकुमार, निवासी अजीजपुर थाना तडीयामा, जिला हरदोई उत्तरप्रदेश, हाल निवासी साई मन्दिर, बीएसएनएल वाली गली, राजपुर, देहरादून।
(2) मो0 शाकिब पुत्र मो0 जहीर निवासी हसनपुर थाना बाजपटटी, जिला सीतामणी, बिहार, हाल निवासी उत्तरांचल हास्पिटल, निकट सांई मन्दिर, राजपुर रोड, देहरादून।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने ‘मुख्य सेवक संवाद’ में सुनी क्षेत्र की समस्याएं, दिए समाधान के निर्देश
नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाले 1 अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, घटना में शामिल 2 अन्य विधि विवादित किशोरों को लिया पुलिस संरक्षण में
जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोलपम्प का औचक निरीक्षण; 19 गैस सिलेंडर जब्त; गैस की कालाबाजारी में 2 को किया गिरफ्तार 2 मुकदमें कराये दर्ज !