
हिमांशु गौड़ (राष्ट्रीय दिया समाचार ) सुलाकुई
विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक बुजुर्ग ने अपनी बहू पर गाली गलौज और धमकाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि बहू के भाई ने भी उनके बेटे को थप्पड़ मारा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने बहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में पंजाबी कॉलोनी निवासी प्रह्लाद आनंद ने बताया कि उनके बड़े बेटे की पत्नी शादी के बाद पहले दिन से विवाद करती आ रही है। वह परिवार के सदस्यों और अपने पति के साथ गाली गलौज और मारपीट करती है। बताया कि एक मार्च को उनका छोटा बेटा पानी की लाइन की मरम्मत करवा रहा था। पानी को रोकने के लिए टंकी बंद की थी। इसपर बहू ने परिवार के सदस्यों को साथ गाली गलौज कर दी। परिवार के सभी सदस्यों का जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More Stories
दून पुलिस पहुंची सीनियर सिटीजन के द्वार, सिनियर सिटीजन से भेंट कर जाना उनका हाल, दिलाया हर सम्भव सहायता का भरोसा
दून पुलिस की तत्परता, समर्पण तथा अथक प्रयासों का फिर दिखा असर, 3 माह से लापता 10 वर्षीय बालक को दून पुलिस ने महाराष्ट्र से किया सकुशल बरामद
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले डीजी आईटीबीपी, सीमांत क्षेत्रों के विकास और सुरक्षा समन्वय पर सरकार का फोकस तेज