राजीव भार्गव (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस (एचएमपीवी) को लेकर स्वास्थ्य महानिदेशालय की ओर से आदेश जारी होने के बाद दून अस्पताल प्रबंधन हरकत में आ गया है। दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य ने अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई है इस पर मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने बताया कि सीजनल इन्फ्लुएंजा व एचएनपीवी वायरस को लेकर अस्पताल में तैयारियां पूरी हैं। यहां पर आठ बेड का एक आईसीयू आईसोलेशन वार्ड पूर्व में ही तैयार किया जा चुका है। आज अधिकारियों और चिकित्सकों के साथ बैठक कर इस संबंध में जरूरी निर्णय लिए जाएंगे।
बताया जा रहा है कि ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस से श्वसन संक्रमण का खतरा रहता है। इसकी खोज 2001 में हुई थी। इससे संक्रमण पर सामान्य सर्दी या फ्लू के जैसे ही लक्षण होते हैं। यह सभी उम्र के लोगों पर असर डाल सकता है। छोटे बच्चे, बुजुर्ग और कमजोर इम्युनिटी वाले लोग सबसे अधिक खतरे में होते हैं। कोरोना की तरह ही ये वायरस भी खांसने, छींकने, संक्रमित व्यक्ति के ज्यादा करीब आने से फैलता है फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एचएनपीवी से बचाव को लेकर अभी तक किसी भी प्रकार की ऐडवायजरी जारी नही कि गई है लेकिन डाक्टरो की राय है कि सार्वजनिक स्थानो पर संभल कर रहने की जरूरत है।

More Stories
देहरादून मे परिवहन विभाग ने नियमो को ताक पर रखने वाली ई रिक्शो के खिलाफ चलाया चेकिंग अभियान, नियम विरुद्ध चलने वाली 10 ई रिक्शा किये सीज़ तो 130 के काटे चालान, शहर मे किसी भी प्रकार के वाहन नियमो का उल्लंघन करते है तो नहीं किया जायेगा बर्दास्त- डा, अनीता चमोला !
खुशखबरीः अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर सदन में की गई घोषणा , वर्तमान में सिर्फ देहरादून में है सेंटर, वर्ष 2023 से हुई शुरूआत
आगामी चार धाम यात्रा के सकुशल सचांलन हेतु यात्रा मार्ग पर दून पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, अभियान के दौरान बाहरी राज्यों से आये व्यक्तियों के सत्यापन की करी कार्यवाही