
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा स्तानक स्तरीय परीक्षा धांधली मामले में लगभग एसटीएफ की जांच पूरी हो गई है। इस मामले में डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि अब तक पूरी चेन पुलिस की गिरफ्त में आ चुकी है, जबकि अन्य भर्तियों की जांच में बड़े खुलासे होने अभी बाकी है।एसटीएफ के मुताबिक वर्तमान में वीडीओ, सचिवालय रक्षक और वन दरोगा भर्ती की जांच कर रही थी, वहीं इनमें से कुछ गिरफ्तारियां अभी तक हो चुकी है, और कुछ आने वाले समय में होने वाली है।वही जब इस बाबत डीजीपी अशोक कुमार से बात की तो उन्होने बताय कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा स्तानक स्तरीय पेपर लीक मामले में अभी तक 41 गिरफ्तारियां हो चुकी है, जिसमें से एसटीएफ ने 18 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। वहीं इस गैंग का लीडर मूसा भी पकड़ा जा चुका है।अभी तक की जांच में यही बात सामने आई है कि विभिन्न इलाकों में आरोपियों के अपने-अपने गिरोह हैं। इनका लीडर सैयद सादिक मूसा है। लेकिन, उसे पेपर मुहैया कराने वाला कंपनी का मालिक राजेश चौहान ही है।डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि एसटीएफ वीडीओ भर्ती 2016, सचिवालय रक्षक और वन दरोगा भर्ती की जांच कर रही है। इसमें वीडीओ भर्ती में दो, सचिवालय रक्षक में और वन दरोगा भर्तियों में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी हैं।इन मामलों में कुछ आरोपी ऐसे भी हैं, जो स्नातक स्तरीय पेपर लीक मामले में भी शामिल रहे हैं। इनसे पूछताछ में बहुत सी बातें पता चली हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही कुछ और बड़ी गिरफ्तारियां भी हो सकेंगी।

More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द