देहरादून
*एसएसपी देहरादून* द्वारा सडक सुरक्षा के प्रति युवा वर्ग/आमजन को जागरूक करने एवं यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाए जाने हेतु सभी अधीनस्थों को निर्देशित किया गया है, उक्त निर्देशों के क्रम में दून पुलिस द्वारा लगातार विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म/गोष्ठीयां के माध्यम से आमजनों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज दिनांक 16/ 11/.2025 को कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा वॉरियर गर्ल्स फाउंडेशन के सदस्यों के साथ मिलकर हरबर्टपुर चौक पर यातायात जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया। जागरुकता कार्यक्रम में सभी वाहन चालकों को सड़क पर लापरवाही न करने एवं सदैव यातायात नियमों का पालन करने हेतु अवगत कराते हुए उन्हें ओवर स्पीड/ओवर लोड /नशे का सेवन करने के पश्चात वाहन का संचालन न करना/ हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन संचालित करना एवं दुपहिया वाहन में 03 सवारी न बैठाने आदि जानकारी देकर जागरुक किया गया तथा कुछ दुपहिया वाहन चालक जो हेलमेट को बोझ समझकर बिना पहने साथ लेकर चल रहे थे, उन्हे हेलमेट की उपयोगिता तथा दुर्घटना से देरी भली का पाठ पढ़ाया गया।
जागरुकता कार्यक्रम के पश्चात पुलिस टीम द्वारा चैकिंग अभियान चलाते हुए यातायात नियमों का पालन न करने वाले 35 दुपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध (ट्रिपल राईडिंग व बिना हेलमेट) चालानी कार्रवाई की गई।

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर स्पा सेंटरों की पुलिस द्वारा की गई आकस्मिक चेकिंग, नियमो के उल्लंघन पर 3 स्पा सेंटर संचालकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत की गयी चालानी कार्यवाही
मुख्यमंत्री को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, मुख्यमंत्री ने दी सभी को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं, रक्षा बन्धन पर महिलाओं को दो दिन, परिवहन निगम की बसों में की गई है, निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति