
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
देहरादून की थाना सेलाकुई पुलिस ने क्षेत्र में हुई हत्या की घटना का 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है पकडे गये आरोपी के तथा मृतक व्यक्ति पहले से ही एक दूसरे के परिचित थे और सेलाकुई में एक ही बिल्डिंग में किराये पर रह रहे थे अभियुक्त की पुत्री के जन्मदिन की पार्टी में न बुलाने को लेकर मृतक तथा अभियुक्त के बीच विवाद के चलते आरोपी ने मृतक को चाकू घोप कर मौत के घाट उतार दिया था प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक- 21/09/2026 की देर रात्रि कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना सेलाकुई को सूचना प्राप्त हुई कि जमनपुर क्षेत्र में आपसी विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति को चाकू मार दिया है। उक्त सूचना पर थाना सेलाकुई से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा तथा घटना में घायल व्यक्ति को उपचार हेतु 108 एंबुलेंस के माध्यम से सुभारती अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सको द्वारा उक्त व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मृतक व्यक्ति की पहचान राजपाल पुत्र तेजराम निवासी ग्राम फोटे कुआं थाना बरखेड़ा जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश हाल निवासी मनोज की बिल्डिंग जमनपुर, सेलाकुई, देहरादून, उम्र- 25 वर्ष के रूप में हुई।
घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि दिनाँक – 21/09/2026 को आरोपी जितेंद्र कुमार पुत्र दयाराम निवासी ग्राम मीरपुर हेमूपुर तहसील बीसलपुर थाना बिलसंडा जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश हाल निवासी मनोज की बिल्डिंग जमनपुर, सेलाकुई, देहरादून की बेटी का जन्मदिन था, इस दौरान बिल्डिंग के बाहर रास्ते उक्त बिल्डिंग में ही रहने वाले राजपाल तथा जितेंद्र कुमार के बीच शराब के नशे में किसी बात को लेकर आपसी कहा सुनी और हाथापाई हो गई, जिसमे आरोपी जितेंद्र कुमार ने चाकू से राजपाल के सीने पर वार कर दिया और मौके से फरार हो गया।
घटना के संबंध में मृतक के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना सेलाकुई पर मु0अ0सं0- 143/2026 धारा 103 (1) बीएनएस बनाम जितेंद्र कुमार पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों पर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना सेलाकुई पर अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा ठोस पतारसी/ सुरागरसी करते हुए अभियुक्त के सम्बंध में जानकारी एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए दिनांक- 22/09/2026 को घटना में वांछित अभियुक्त जितेंद्र कुमार पुत्र दयाराम निवासी ग्राम मीरपुर, हेमूपुर तहसील बीसलपुर, थाना बिलसंडा, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश हाल निवासी मनोज का मकान, जमनपुर सेलाकुई, देहरादून, उम्र- 25 वर्ष, को मेंटल हॉस्पिटल रोड सहसपुर से गिरफ्तार किया गया, जिसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू को बरामद किया गया।
*पूछताछ का विवरण :-*
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि दिनाँक – 21/09/2026 को उसकी बेटी का पहला जन्मदिन था, जिसमें उसके द्वारा अपने घर पर पार्टी रखी गई थी तथा पार्टी में अपने खास लोगों को ही बुलाया था। पड़ोस में रहने वाले राजपाल से करीब 10-15 दिन पहले उसका शराब के नशे में खाने पीने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके चलते उन दोनों के मध्य आपसी रंजिश चल रही थी, इसी वजह से उसने राजपाल को पार्टी में नहीं बुलाया था। इस बात को लेकर उन दोनों के बीच बहस बाजी तथा मारपीट हो गयी तथा राजपाल ने उसे थप्पड़ मार दिया। जिस पर अभियुक्त जितेंद्र कुमार ने गुस्से में आकर राजपाल को मारने की नीयत से उस पर चाकू से वार कर दिया था।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*
1- जितेंद्र कुमार पुत्र दयाराम निवासी ग्राम मीरपुर, हेमूपुर तहसील बीसलपुर, थाना बिलसंडा, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश हाल निवासी मनोज का मकान जमनपुर, सेलाकुई, देहरादून, उम्र- 25 वर्ष
*पुलिस टीम :-*
1- उ०नि० शैंकी कुमार, थानाध्यक्ष सेलाकुई
2- उ०निरी० मनोज नौटियाल, थानाध्यक्ष सहसपुर
3- उ०नि० सुमेर सिंह
4- हे०कां० नीरज शुक्ला
5- कां० संजीत
6- कां० सुधीर

More Stories
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पहुंची दुनिया की सबसे छोटी नस्ल की नैनो गाय, महंत देवेंद्र दास ने नैनो गाय का माला पहनाकर किया स्वागत,आंध्र प्रदेश से देहरादून पहुंची नैनो गाय की एक जोड़ी पहुंची देहरादून,पहली बार नैनो गाय को देखकर खिले पशु प्रेमियों के चेहरे, सीमित जगह और कम चारे में गोपालन की संभावनाओं पर एसजीआरआर विश्वविद्यालय करेगा शोध.!
देहरादून की राजपुर पुलिस ने हाइप्रोफाइल ड्रग्स की तस्करी मे लिप्त दिल्ली के सिद्धू गैंग के 06 नशा तस्करो को अलग-अलग स्थानो से किया गिरफ्तार,पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से लाखो रु० कीमत की हाइप्रोफाइल ड्रग MDMA की बरामद,
सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने वाले 6 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस में किया गिरफ्तार, अभियुक्तो द्वारा बाइक सवार युवक व युवती के साथ दिया था मारपीट की घटना को अंजाम