
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार ) हरिद्वार
हरिद्वार रौशनाबाद जेल से एक चौंकाने वाली और सनसनीखेज खबर सामने आई है! जिला कारागार में एक साथ 15 कैदियों के HIV पॉजिटिव पाए जाने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है।ये खुलासा उस वक्त हुआ जब विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जेल में रूटीन मेडिकल चेकअप किया गया। रिपोर्ट आई तो जेल प्रशासन के होश उड़ गए-15 कैदी एड्स जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित निकले।जानकारी के मुताबिक, हरिद्वार जेल में करीब 1100 कैदी बंद हैं। ऐसे में एक साथ इतने कैदियों का HIV पॉजिटिव मिलना न सिर्फ जेल प्रशासन बल्कि स्वास्थ्य महकमे के लिए भी चिंता का सबब बन गया है
जेल अधीक्षक मनोज आर्य का कहना है कि अफवाहों को रोकने के लिए जेल में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि बाकी कैदियों में डर का माहौल ना फैले। इस मामले की रिपोर्ट शासन तक पहुंचा दी गई है और स्वास्थ्य विभाग की टीम अब जांच में जुटी हुई है।

More Stories
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
किडनैपिंग और फिरौती के खेल का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चंद घंटों में गिरफ्त में आये शातिर अभियुक्त, युवक को किडनैप कर फिरौती मांगने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक को घर से किडनैप कर अपहर्ता की मां से की थी 1 लाख रू0 की डिमाण्ड
एसएसपी दून की सख्ती से हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस, चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार