
थाना प्रेमनगर पर वादी प्रवीण पुत्र तेजपाल निवासी इंड्स टावर लि0 प्रेमनगर द्वारा तहरीर दी गयी कि उनकी कम्पनी द्वारा बिधौली क्षेत्र में एक मोबाइल टावर स्थापित किया गया था, जिसमें दिनांक 19.06.2023 को मोबाइल सर्विस अचानक से बन्द हो गयी, चेक किया गया तो मालूम हुआ कि उक्त मोबाइल टावर से मोबाइल सर्विस प्रदान करने वाली डिवाइस BTS ( एल 850) जिसकी कीमत करीब 03 लाख रु0 थी, चुरा ली गयी थी तथा उक्त डिवाइस के अतिरिक्त मोबाइल टावर से कुछ अन्य उपकरण भी चोरी हुए थे। जिस पर थाना प्रेमनगर में मु0अ0सं0 137/2023 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। मोबाइल टावर से कीमती उपकरण चोरी होने के सम्बन्ध में अज्ञात चोरों की गिरफ्तारी, माल बरामदगी व घटना के शीघ्र अनावरण हेतु श्री दलीप सिंह कुँवर, पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय देहरादून द्वारा निर्देशित किया गया। जिस पर श्री सर्वेश पंवार, पुलिस अधीक्षक अपराध महोदय व श्रीमती सरिता डोभाल, पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के कुशल मार्गदर्शन व पर्यवेक्षण में थाना प्रेमनगर व एस0ओ0जी0 देहरादून की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। इस दौरान जनपद देहरादून के थाना सेलाकुई, थाना क्लेमनटॉउन व कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र में भी मोबाइल टावरों से सर्विस प्रदान करने वाले कीमती उपकरणों के चोरी की घटना घटित हुई। पूर्व में थाना प्रेमनगर व एस0ओ0जी0 देहरादून की गठित संयुक्त टीम द्वारा घटनास्थलों के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों तथा इलैक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से घटना में संलिप्त संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित किया गया जिस पर सन्दिग्ध व्यक्तियों की तलाश हेतु गठित टीम द्वारा गैर प्रान्त दिल्ली, चण्डीगढ, हरियांणा, उ0प्र0 के अनेक जनपदों में दविश देकर सन्दिग्धो की तलाश की गयी। जिसके पश्चात पुलिस टीम को अथक प्रयासो के परिणाम स्वरुप सन्दिग्धों के सम्बन्ध में अनेक लाभप्रद सूचनाऐं प्राप्त हुई। जिसके फलस्वरुप गठित पुलिस टीम को उ0प्र0, हरियाणा एवं उत्तराखण्ड में विभिन्न राज्यों में घटना कारित करने वाले एक सक्रिय गैंग को चिह्यित किया गया जिस पर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 26.06.2023 को मुखबिर की सूचना पर मोबाइल टावरों से उपकरण चोरी करने वाले उ0प्र0 के एक सक्रिय गैंग 04 सदस्यों को मय चोरी किये गये उपकरणों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। जिनके कब्जे से थाना प्रेमनगर में मोबाइल टावर से चोरी गये उपकरणों के साथ-साथ जनपद देहरादून के थाना क्लेमनटॉउन, कोतवाली पटेलनगर व थाना सेलाकुई क्षेत्र में मोबाइल टावरों से चोरी हुए उपकरण भी बरामद हुए तथा जनपद देहरादून के चार थानों के चोरी के मुकदमों का सफल अनावरण किया गया। पुलिस द्वारा अल्प समय में किये गये सफल अनावरण के लिये कम्पनी के संचालकों , जनप्रतिनिधियों व उच्चाधिकारी गण द्वारा पुलिस टीम की प्रशंसा की गयी। अभियुक्त गण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
*नाम पता अभियुक्तगणः-*
1-कमल नयन मौर्य पुत्र श्री गंगासागर मौर्य निवासी 1ए/4 रविन्द्र गार्डन निकट साईं मन्दिर सैक्टर ई थाना अलीगंज लखनऊ उम्र 30 वर्ष (गैंग लीडर )
2-विपुल कुमार पुत्र राजवीर सिंह निवासी ग्राम कासिमपुर नवादा थाना देवबन्द जिला सहारनपुर उ0प्र0 उम्र 22 वर्ष
3-प्रियांशु कुमार पुत्र श्री श्रवण कुमार निवासी ग्राम कासिमपुर नवादा थाना देवबन्द जिला सहारनपुर उ0प्र0 उम्र 18 वर्ष
4-विजय कुमार पुत्र श्री वीरसैन निवासी ऊन पंडेरा थाना झिंझाना जिला शामली उ0प्र0 उम्र 38 वर्ष
*बरामद माल का विवरणः-*
1-BTS (एल-850) ERICSON कम्पनी-03
2- RRU डिवाइस-02
3- GI स्ट्रिप-09
4- L- Key सेट-10 चाबी
5-वैल्डिंग मशीन मय होल्डर -01
6-केवल कटर पीले लाल रंग,का 01
7-गलेन्डर पीले रंग का 01
8-काले हरे रंग की ड्रील मशीन, 01
9-नीले रंग का केवल हीटर, 01
10- SO Mm स्टील का क्लैम्पिंग टूल, 01
11-पीले रंग का मल्टीमीटर -01
12-सफेद धातु की राँड–01
13-वेल्डिंग राँड -30
14-लोहे की गोटी/पाना -02
15-लोहे का रेंच-01
16-हथौडी -01
17-लाल हरी काली केबल – 09
18-एक्टिवा काले रंग की -01 नम्बर UP 16 DK 7520
19-मो0सा0 काले रंग की – 01 नंबर UP 16 BP 4808
*पूछताछ का विवरणः-* अभियुक्त कमल नयन मौर्य ने बताया कि मैं AERO INFRATECH कम्पनी में वर्ष 2013 से सुपरवाईजर का काम करता हूं, मेरे कॉडिनेटर अतुल चौहान है। मै उनको फोन करके साईडों के बारे में पूछता हूँ। अतुल चौहान के पास इण्डस मोबाइल कम्पनी टावरों में जो भी मेंटिनेन्स के संबंध में मेल आती है अतुल चौहान मुझे बताते है, मैं अपने साथ विजय कुमार, जो मेरा सहायक अस्टिटेंड है, को साथ लेकर टावरों की तकनिकी खराबीयों को ठीक करने के बाद उनका लाईव लोकेशन विपुल एवं प्रियांशु को भेज देता हूँ। विपुल व प्रियांशु लाईव लोकेशन के आधार पर बिना किसी परेशानी के टावर तक पहुंच जाते है और वंहा से BTS व RRU को आसानी से निकाल लेते है जब तक टावर का अलार्म कम्पनी तक पहुंचता है तब तक वह दोनो वंहा से फरार हो जाते है। मेरे द्वारा अबतक फरीदा बाद में हनुमानगर व खेडीपुर, बहादराबाद हरिद्वार में 04 लोकेशन विभिन्न स्थानों की भगवानपुर में 01 लोकेशन तथा देहरादून में दिनांक 19.06.2023 को सात लोकेशन विपुल एवं प्रियांशु को भेजी थी। इन सभी जगह से हम लोगो ने BTS व RRU चोरी किये थे एवं अभियुक्त गण द्वारा बताये गये अन्य स्थानो की चोरी के सम्बन्ध में अन्य राज्य एवं जनपदो को उचित माध्यम से सूचना प्रेषित की जा चुकी है तथा बताये गये सभी घटनाओं पर विवेचना की जा रही है।
*नोट :- घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम को पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा ₹25000/- के पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।
*पुलिस टीमः-*
1- श्री पी0डी0 भट्ट – एसओ प्रेमनगर
2-उ0नि0.प्रवीण पुण्डीर – एसएसआई प्रेमनगर
3.-उ0नि0 संजय रावत – थाना प्रेमनगर
4.-उ0नि0 मिथुन कुमार – चौकी प्रभारी बिधौली
5.-उ0नि0 दीपक मैठाणी – चौकी प्रभारी झाझरा
6.-उ0नि0 जगमोहन सिंह – थाना प्रेमनगर
7.-हे0का0 पंकज कुमार – चौकी बिधौली
8.-हे0का0 महेन्द्र सिंह – थाना प्रेमनगर
9.-कां0 नितिन – थाना प्रेमनगर
10.-कां0/चालक जी0एस0 सैनी – थाना प्रेमनगर
*टीम एस0ओ0जी0:-*
1-.निरीक्षक श्री मुकेश त्यागी – प्रभारी एस0ओ0जी0
2-उ0नि0 हर्ष अरोडा-
2-.कां0 ललित –
3.-कां0 देवेन्द्र –
4-.का0 किरन-
5-कां0 नरेन्द्र –
6-कां0 आशीष –
7- कां0 पंकज-
8- कां0 विपिन राणा-

More Stories
स्पेशल टास्क फ़ोर्स के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,नशे के केप्सूल सप्लाई करने वाले नशे के बड़े मगरमच्छ मुज़फ्फरनगर निवासी को किया गिरफ्तार,कुछ महीनों मे ही कर दिया 35 लाख रुपयों का कारोबार,एस टी एफ ने कड़ी से कड़ी जोड़कर बना दीं पूरी चैन,
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत उत्तराखंड में 6 हजार कर्मचारियों और 900 से अधिक नियोक्ताओं को मिली ₹24 करोड़ से अधिक की प्रोत्साहन राशि
माॅक ड्रिल से परखी जाएंगी मानसून की तैयारियां, 2 जुलाई को होगी मानसून पूर्व तैयारियों पर राज्य स्तरीय माॅक ड्रिल