
पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन व पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग के प्रभावी पर्यवेक्षण में अवैध शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु जनपद पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना अगस्त्यमुनि पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत 02 अलग अलग मामलों में 03 नेपाली मूल की महिलाओं को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिनके विरुद्ध थाना अगस्त्यमुनि पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अलग-अलग 02 अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है।
मु0अ0सं0 07/2024 से सम्बन्धित महिला अभियुक्तों का विवरण
1- सीमा पुन पत्नी स्व0 नरी प्रसाद, निवासी जन चेतना, तहसील व जनपद डांग,थाना बड़ा नेपाल, हाल पता ग्राम सेरसी, बड़ासू, थाना गुप्तकाशी, जनपद रुद्रप्रयाग।
2- सुनीता उर्फ साई पत्नी दीपेन्द्र, निवासी ग्राम सुरी, तहसील व जिला नेपालगंज बांके, थाना सिंचूक, नेपाल, हाल पता गौरीकुण्ड, थाना सोनप्रयाग, जनपद रुद्रप्रयाग।
बरामद माल– 36 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब मेकडाॅवल्स नम्बर वन ऑरिजिनल व्हिस्की
पुलिस टीम का विवरण
1- उपनिरीक्षक वन्दना अग्रवाल
2- आरक्षी सचिन
मु0अ0सं0 08/24 सम्बन्धित महिला अभियुक्त का विवरण –
विशाला बुढ़ा पुत्री खड़क बूढ़ा, निवासी खोला, तहसील डांग, थाना शक्सी बाग, जिला लिवंग, नेपाल हाल पता सेरसी, बड़ासू, थाना गुप्तकाश, जनपद रुद्रप्रयाग।

बरामद माल – अवैध अंग्रेजी शराब 36 अद्धे (हॉफ) मेकडाॅवल्स नम्बर वन ऑरिजिनल व्हिस्की
पुलिस टीम का विवरण
1- अपर उपनिरीक्षक जावेद अली
2- महिला आरक्षी विनीता

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही