
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार ) हरिद्वारहरिद्वार कि लक्सर पुलिस ने फ़र्ज़ी तरीके से ज़मीन बेचने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है प्राप्त सुचना के आधार पर दिनांक 01.04.2025 को सुमित कुमार पुत्र राजपाल निवासी ग्राम महाराजपुर कला, थाना लक्सर जिला हरिद्वार द्वारा आरोपी पंकज कुमार, मनोज कुमार, प्रमोद कुमार, प्रदीप कुमार द्वारा षड्यंत्र कर धोखाधडी से फर्जी फोटो व हस्ताक्षर कर वादी की जमीन का बैनामा पकंज कुमार के नाम करना के सम्बन्ध तहरीर दी गयी।
जिसके सम्बन्ध में कोतवाली लक्सर पर धोखाधड़ी सम्बन्धी अभियोग पंजीकृत किया गया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में वाछिंत अभियुक्तगण की धरपकड़ /गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
जिसके अनुपाल में कोतवाली लक्सर द्वारा पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश हेतु रवाना किया गया ।
पुलिस टीम द्वारा धोखाधड़ी में शामिल एक आरोपी को दिनांक 03.04.2025 को लक्सर क्षेत्र से पकड़ा गया।
*नाम पता आरोपी*
प्रमोद कुमार पुत्र कुवर सैन निवासी ग्राम महाराजपुर कला, कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।
*पुलिस टीम*
1.उ0नि0 कमलकान्त रतूडी- प्रभारी चौकी रायसी
2-हे0कांनि0 प्रदीप कन्नोजिया
3-कांनि0 अनिल वर्मा

More Stories
खुद को न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालक बताकर अवैध वसूली कर रहे तथाकथित पत्रकार को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
जनपद देहरादून में रावण दहन कार्यक्रम सकुशल रूप से हुआ सम्पन्न, पुलिस बल व पीएसी के साथ फायर ब्रिगेड व बीडीएस टीमों ने संभाला मोर्चा
सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज, *शिलगुर विजट महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना की