
आज के इस नाजुक दौर मे जहा बिना कीसी लालच केभाई की भाई मदद नही नही करता दोस्त की दोस्त भी लालची हो गई, पडोसी पडोसी से जलता है वही क्या आप यकीन कर सकते है कि एक आदमी वाट्सऐप ग्रूप मे मदद की गुहार का मैसेज देखे और अपने घर से करीब 50 किलोमीटर दूर जाकर उसकी जान बचाये वो भी अपना खून देकर तो आपको लगेगा कि ये कोई फिल्मी कहानी है लेकिन जनाब ये न तो कहानी है और ना ही किसी फिल्म की पटकथा है ये सब हकीकत मे हुआ जब एक व्हट्सअप ग्रुप के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एम्स हास्पिटल ऋषिकेश में उपचाराधीन एक व्यक्ति को रक्त की नितान्त आवश्यकता है, जिस पर पीआरओ शाखा पुलिस कार्यालय देहरादून में नियुक्त आरक्षी शाहनवाज अहमद द्वारा सूचना प्राप्त होते ही तुरंत एम्स हास्पिटल पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान किया गया। आरक्षी शाहनवाज 2007 से लगातार स्वेच्छा से रक्तदान करते आ रहे हैं तथा इस वर्ष भी उनके द्वारा इससे पूर्व कैलाश हास्पिटल देहरादून, हिमालयन हास्पिटल जौलीग्रान्ट तथा एम्स हास्पिटल में रक्तदान किया गया है। इस प्रकार आरक्षी शाहनवाज द्वारा वर्ष 2022 में 04 बार रक्तदान किया गया है।
आरक्षी शाहनवाज के इस अमूल्य, अतुल्य अविस्मरणीय कार्य पर “दिया समाचार ” परिवार शाहनवाज को दिल की गहराईओ से सैल्यूट करता है और आरक्षी शाहनवाज के उज्जवल भविष्य की कामना करता है

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग