
सुनील सोनकर (राष्ट्रीय दिया समाचार ) मसूरी
मसूरी। 2 सितंबर 1994 के मसूरी गोलीकांड की बरसी को लेकर सोमवार को एसडीएम कार्यालय में राज्य आंदोलनकारियों की बैठक हुई। शहीद स्थल के निरीक्षण के दौरान आंदोलनकारियों ने शहीद परिवारों के चिन्हीकरण, दिवंगत आंदोलनकारियों के परिजनों के सम्मान और तत्कालीन डीएसपी उमाकांत त्रिपाठी को भी शहीद का दर्जा देने की मांग उठाई।
आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पूर्व घोषणा के अनुरूप शहीद स्थल के सौंदर्यीकरण कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की। एसडीएम ने कहा कि 2 सितंबर को शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ उनके परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री के मसूरी आने की स्थिति में आंदोलनकारियों की मांगें उनके समक्ष रखी जाएंगी। शहीद परिवारों के चिन्हीकरण को लेकर जिलाधिकारी और उच्च अधिकारियों से तत्काल वार्ता की जाएगी।

More Stories
सार्वजनिक मार्ग पर वाहन महेन्द्र थार को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए हुडदंग करने वाले 1 युवक व 2 युवितियों को पुलिस ने लिया हिरासत में
रायपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा , घर से ज्वैलरी चोरी करने वाली एक शातिर महिला चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया गढ़वाली फिल्म “बीरा” के ट्रेलर, पोस्टर एवं फिल्म के गीत का लॉन्च