बदरीनाथ। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी)के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बीकेटीसी का सीईओ पद संभालने के बाद अपना पहला वेतन श्री बदरीनाथ- केदारनाथ धाम को विशेष दान के बतौर समर्पित कर दिया है। एक महीने का वेतन रू 153134 अर्थात एक लाख तिरेपन हजार एक सौ चौतीस रूपये की धन राशि श्री बदरीनाथ मंदिर पूजा काउंटर में जमा की जिसकी मंदिर समिति ने रसीद भी जारी कर दी है।
मुख्य कार्याधिकारी ने बताया कि वह श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति में सेवा के लिए आये है उन्होंने 29 जुलाई 2024 को मंदिर समिति में पदभार ग्रहण किया था आज 29 अगस्त को एक महीने की सेवा पूरी होने पर गुरुवार एकादशी के शुभ दिवस पर उन्होंने अपनी आस्था -विश्वास से एक माह की वेतन की धनराशि भगवान बदरीविशाल तथा भगवान केदारनाथ के चरणों में भेंट की है। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने बताया कि मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल जन्माष्टमी कार्यक्रम में शामिल होने श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे इस बीच उन्होंने तीर्थयात्रियों के बीच रहकर यात्रा व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा विगत दिवस माणा रोड पर दुर्घटना में घायल गाय का रैस्क्यूकर अस्पताल पहुंचाया।

More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा