
♦️ *नशा तस्करों के खिलाफ उत्तराखंड एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की जबरदस्त स्ट्राइक ,भारी मात्रा में स्मैक की बरामदगी ।।*
♦️ *एएनटीएफ ने किया 521 ग्राम अवैध स्मैक के साथ, 03 अंतरराज्यीय ड्रग–तस्करों को किया गिरफ्तार ।।*
♦️ बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 55 लाख रुपए आंकी गई है*
♦️ *गिरफ्तार अभियुक्त गुरदीप सिंह उत्तर प्रदेश रोडवेज बस का ड्राइवर होना बताया गया है*
♦️ *नशे के बड़े नेटवर्क को किया ध्वस्त, पिछले 1 सप्ताह से चल रहा था ड्रग तस्कर एएनटीएफ के रडार पर।।*
उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम हेतु मुख्यमंत्री जी के उत्तराखंड के ड्रग्स–फ्री देवभूमि अभियान के तहत एवं पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड श्री अशोक कुमार के दिशा निर्देशन पर एसएसपी एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल द्वारा ड्ग्स डीलरों के विरुद्र कार्यवाही के आदेश के क्रम में सीओ एसटीएफ कुमाऊँ श्री सुमित पांडे एवं प्रभारी निरीक्षक एएनटीएफ पावन स्वरुप के नेतृत्व में ए.एन.टी.एफ टीम(एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) द्वारा कल शाम को कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र अंतर्गत जनपद उधम सिंह से 03 अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करों को दो मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 521 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गयी। गिरफ्तार अभियुक्तियों ने पूछताछ में बताया गया कि वह यह स्मैक रामपुर जनपद में यूपी पुलिस में तैनात रविकांत से लेकर आए हैं रविकांत द्वारा उनको यह स्मैक रुद्रपुर में इंदिरा चौक के पास किसी व्यक्ति को देनी थी यूपी पुलिस में नियुक्त आरक्षी द्वारा उन्हें बताया था कि इंदिरा चौक पहुंचकर फोन करना वह बतायेगा कि किसको स्मैक देनी है. ANTF टीम द्वारा तीनों अभियुक्त को इंदिरा चौक से पहले ही ए.एन.झा इंटर कॉलेज के पास गिरफ्तार कर लिया गया.
*गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का विवरण-*
1. आलम पुत्र अनीश अहमद निवासी बाग्गी थाना गंज जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश। उम्र 22 वर्ष बरामद स्मैक 190 ग्राम
2. गुरदीप सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी बिसरात नगर थाना बिलासपुर जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश। उम्र 26 वर्ष
बरामद स्मैक 175 ग्राम
3. जीशान अली पुत्र नबी अहमद निवासी मिलंक मंडी थाना भोट जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश। उम्र 24 वर्ष
बरामद स्मैक 156 ग्राम
*बरामद माल का विवरण-*
521 ग्राम अवैध स्मैक बरामद
होंडा साइन UP 22 AY 8879, हीरो स्प्लेंडर UP 22 L 1208
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा अपने ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे, किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी ना करें, नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एसटीएफ उत्तराखंड से संपर्क करें. एसटीएफ से संपर्क हेतु
0135-2656202
9412029536
*एएनटीएफ कुमायूँ युनिट-*
1..उ0नि0 विपिन चन्द्र जोशी
2. अ0 उ0नि0 जगवीर शरण
3. मुख्य आरक्षी संजय कुमार
4. मुख्य आरक्षी मनमोहन सिंह
5.आरक्षी वीरेंद्र सिंह चौहान
6. आरक्षी अमरजीत सिंह
7. आरक्षी इसरार अहमद
8.आरक्षी राजेंद्र सिंह
9.आरक्षी नवीन कुमार
10.आरक्षी जितेंद्र

More Stories
पौड़ी क़ी कोटद्वार पुलिस ने माता पिता क़ी डांट से नाराज़ होकर निकली युवती को कुछ घंटो मे ही जम्बू से किया बरामद.!
उत्तराखण्ड STF की एंटी नारकोटिक्स टीम की बड़ी कार्रवाई, 01 किलो 108 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार,युवाओं को नशे के जाल से बचाने एवं राज्य को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत STF/ANTF की कार्यवाही लगातार जारी,तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट विकसित कर सटीक सूचना पर आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास चरस तस्कर को दबोचा,हिमाचल प्रदेश के कसोल से चरस लाकर देहरादून में बेचने की बात पूछताछ में आई सामने।
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं,पुलिस में करीब 1,600 रिक्त पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, थानों का वार्षिक बजट होगा दोगुना.!