
25.10.2022 की रात्रि मे अज्ञात व्यक्ति चोर द्वारा लच्छीवाला लच्छेश्वर मन्दिर मे घुसकर मन्दिर की जाली काटकर दान पात्र तोड कर उसमे से सारी नकदी चुरा कर फरार हो गया था जिसका थाना डोईवाला पर मु0अ0स0 387/22 धारा 457/380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था पुलिस ने CCTV की मदद से अभियुक्त पंकज कुमार उपरोक्त से चोरी गयी धनराशि *कुल 4159/-रू0* बरामद होने पर लच्छीवाला से गिरफ्तार कर लिया मुकदमा उपरोक्त मे चोरी गये माल की बरामदगी व गिरफ्तारी अभि0गण होने पर विवेचक द्वारा मुकदमा उपरोक्त मे धारा-411 की वृद्धि की गई है। पकडे गये आरोपी का पंकज कुमार S/O श्री सूरत राम निवासी कैन्टर बरी स्कूल के पास लच्छीवाला थाना डोईवाला जनपद
वही दूसरी ओर ऋषिकेश मे

– दिनांक 26 अक्टूबर 2022 को कोतवाली ऋषिकेश में मनोज कुमार पुत्र प्यारेलाल निवासी निर्मल ब्लॉक बी विस्थापित ऋषिकेश देहरादून के द्वारा एक लिखित तहरीर के आधार पर आधार कार्ड, एसबीआई बैंक का एटीएम कार्ड, बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम कार्ड, और उसकी पत्नी सुमित्रा का एसबीआई बैंक का एटीएम कार्ड व ₹1000 तथा मकान मालिक की अलमारी से ₹20000 चोरी कर लिए गए थे लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में *मुकदमा अपराध संख्या- 623/2022 धारा-380 आईपीसी बनाम अज्ञात* अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की जिसके चलते अभियुक्त सुरज पुत्र सुरज पुत्र राजेश निवासी बीरपुर खुर्द को शिव चौक विस्थापित कॉलोनी के पास से गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद कर लिया पुलिस दोनो आरोपीयो का अपराधिक इतिहास खंगाल रही है फिलहाल दोनो आरोपीयो के अदालत मे पेश कर जेल भेज दिया गया

More Stories
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, *उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित, *मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के की बैठक