
देहरादून
दिनांक – 19/20-08-26 को प्रस्तावित वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने – अपने क्षेत्र में सुरक्षा के समुचित प्रबन्ध सुनिश्चित करते हुए बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन व संदिग्धों की तलाश हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है, जिसके अनुपालन में पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जनपद की सीमाओं व आंतरिक मार्गो पर बाहरी व्यक्तियों/ वाहनों की सघन चेकिंग कर संदिग्ध व्यक्तियों से लगातार पूछताछ की जा रही है। इसके अतिरिक्त पुलिस द्वारा कार्यक्रम के दृष्टिगत डोईवाला तथा कैण्ट क्षेत्र में अर्द्ध सैनिक बलों के साथ फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस द्वारा आमजन को शांति व्यवस्था बनाये रखने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना मिलने पर उसकी जानकारी तत्काल पुलिस को देने के लिए अवगत कराया गया।

More Stories
सार्वजनिक मार्ग पर वाहन महेन्द्र थार को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए हुडदंग करने वाले 1 युवक व 2 युवितियों को पुलिस ने लिया हिरासत में
रायपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा , घर से ज्वैलरी चोरी करने वाली एक शातिर महिला चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया गढ़वाली फिल्म “बीरा” के ट्रेलर, पोस्टर एवं फिल्म के गीत का लॉन्च