
राजधानी मे दिन ब दिन बिगड़त जा रही यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए अक्षय कोंडे, पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून* के निर्देशन में यातायात एवम सीपीयू द्वारा दुपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाकर वाहन संचालित करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है ।
वर्तमान में स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम देहरादून द्वारा शहर क्षेत्र अंतर्गत तिराहों / चौराहों पर स्थापित कैमरों के माध्यम से चालानी कार्रवाई की जा रही है । चूंकि समस्त चालानी कार्यवाही अब ऑनलाइन हो जाने के कारण मैनुअल चालान अब बहुत कम मात्रा में होते हैं । पूर्व में तिराहा / चौराहा पर तैनात यातायात पुलिस द्वारा लेफ्ट र्टन बाधित करने अथवा मार्ग पर अनावश्यक वाहन खड़ा करने वाले वाहनों के विरूद्ध क्लेम की कार्यवाही की जा रही थी इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून के निर्देशन में दुपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाकर वाहन संचालित करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज *दिनांक 04/09/2022* को यातायात एवं सीपीयू द्वारा *उक्त अभियान के अंतर्गत 04 घंटे में लगभग 93 चालान किए गए* । उक्त चालानी कार्यवाही में मुख्य आकर्षण तहसील चौक पर तैनात यातायात महिला कर्मी 205 रचना रही, जिनके द्वारा चौक पर तैनात होकर यातायात संचालन के साथ- साथ *tripal riding* करने वाले वाहनों पर मात्र 1 घंटे में ही 11 वाहनों के चालान करवाएं । उक्त महिला कर्मी द्वारा किए गए इस कार्य की आमजन तथा उच्च अधिकारियों द्वारा प्रशंसा की गई ।

More Stories
रोमियो बार मामला बनता जा रहा चर्चाओ का बाजार, बार को बंद करने खुद कप्तान लाठी लेकर पहुचे थे मौके पर,जन संघर्ष मोर्चा ने मामले को बड़े स्तर तक ले जाने की कही बात !
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिव समिति के बैठक का किया आयोजन, कुम्भ मेला वनाग्नि एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर दिये आवश्कत दिशा निर्देश !
देवभूमि के विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा मे श्रद्धालू बनकर पहुंच रहे बॉलीवुड के दिग्गज सितारे ,एसएसपी श्वेता चौबे की सक्रिय मॉनिटरिंग के बाद चारधाम यात्रा मे चल रहे सुचारु यातायात की बॉलीवुड स्टार ने की खुलकर तारीफ !