भारत मे सबसे अधिक यूज किये जाने वाला मैसेंजर व्हाट्सएप ने नए अपडेट जारी किए हैं। यह अपडेट दो चीजों को लेकर किये गए हैं। पहला अपडेट वीडियो कॉलिंग को लेकर जारी किया है। नए अपडेट के बाद यूजर्स को ग्रुप वीडियो कॉलिंग के लिए ग्रुप में वीडियो कॉलिंग का आइकन मिलेगा जिसपर क्लिक करके मेंबर्स को एड किया जा सकेगा। इससे पहले, वीडियो कॉलिंग आइकन पर टैप करना होता था और फिर एक-एक मेंबर्स को सेलेक्ट करना होता था। फिलहाल लॉकडाउन की स्थिति में वीडियो में भारी इजाफा हुआ है। व्हाट्सएप से लेकर हाइक और फेसबुक मैसेंजर जैसे एप से खूब वीडियो कॉलिंग की जा रही है।
वहीं दूसरा अपडेट मैसेज फॉरवर्डिंग को लेकर किया गया है। नए अपडेट के बाद व्हाट्सएप यूजर्स किसी मैसेज को एक बार में एक ही शख्स को फॉरवर्ड कर सकेंगे। इससे पहले एक बार में किसी मैसेज को पांच लोगों को फॉरवर्ड करने की सुविधा थी। व्हाट्सएप ने यह फैसला फेक न्यूज पर रोक लगाने के लिए किया है।

More Stories
चंद्रयान3 की सफल लैंडिंग में सहयोग देने वाले वरिष्ठ अंतरिक्ष वैज्ञानिक महेंद्र पाल सिंह आयेगे नैनीताल,अपने मित्र को फोन कर बताई नैनीताल के पॉलिटेक्निक कॉलेज का दौरा करने की इच्छा, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए 1982 से वर्ष1985 तक नैनीताल में किया था अपना कोर्स पूरा।
एम्स अब ड्रोन से पहुंचाएगा जरूरतमंदों तक दवा बृहस्पतिवार को ऋषिकेश से टिहरी के लिए किया गया ड्रोन का सफल ट्रायल टिहरी जिला चिकित्सालय तक पहुंचाई गई टीबी की दवा
31मार्च से पहले करे आपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक,कैसे चैक करे अपने पैन कार्ड को लिंक है कि नही।