December 3, 2025

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

एसपी बिजनौर दिनेश सिह को हुआ ब्रेन हेमरेज, मेरठ से फोर्टिस अस्पताल नोयडा किया रेफर,

हिमांशु मित्तल (राष्ट्रीय दिया समाचार) मुजफ्फरनगर

जनपद बिजनौर के पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह को ब्रेन हेमरेज हो गया है। उन्हें उपचार के लिए मेरठ से नोएडा के सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

दिनेश सिंह का हालचाल जानने के लिए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों व शुभचिंतकों का अस्पताल में तांता लगा हुआ है। फोर्टिस अस्पताल में उनकी आईपीएस पत्नी श्रीमती सुधा सिंह व परिवार के अन्य लोग मौजूद हैं।

हंसमुख और व्यवहार कुशल अधिकारी की छवि रखने वाले दिनेश सिंह के ब्रेन हेमरेज होने से पुलिस विभाग के लोग और उनके परिचित हैरान है। सोशल मीडिया पर लोग उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

लोगों का कहना है कि मृदुल व्यवहार और हंसमुख व्यक्तित्व के धनी दिनेश सिंह को ब्रेन हेमरेज कैसे हो गया। दिनेश सिंह एसटीएफ नोएडा यूनिट के एसपी रहे हैं। उनकी पत्नी श्रीमती सुधा सिंह एसपी सिटी नोएडा के पद पर पूर्व में तैनात रह चुकी हैं। वर्तमान में वे महोबा में एसपी है।

दिनेश सिंह की बुधवार देर शाम अचानक तबीयत बिगड़ गयी। उन्हें शहर के अस्पताल में रात्रि साढ़े दस बजे ले जाया गया, जहाँ से उन्हें मेरठ के हास्पिटल मिम्हेंस में रेफर किया गया था। यहां हुई जांच में पता चला कि उनके दिमाग की एक नस ने काम करना बंद कर दिया है।

Share