September 27, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

गुजरात मे दुखदः हादसा, मच्छु नदी पर करीब सौ साल पुराना केबल पुल टूटने से करीब 400लोग नदी मे गिरे

गुजरात के मोरबी मे मच्छु नदी पर करीब सौ साल पुराना केबल पुल टूटने से बडा हादसा हो गया गौरतलब है कि यह पुल मरम्मत के बाद केवल चार दिन पहले ही आम जनता के लिए शुरू किया गया था विश्वस्त सूत्रो की माने तो केबल पुल टूटने के वक्त पुल पर करीब 400 लोगो से ज्यादा लोग पुल पर मौजूद थे जिनमे से ज्यादातर नदी मे गिर गये पुल टूटते ही वहा हा हा कार मच गया आनन फानन मे नदी मे गिरे लोगो को बचाने का शुरू कर दिया गया फिलहाल नदी मे गिरे लोगो मे से करीब 60 लोगो की मौत की संभावनाए जताई जा रही है केन्द्र सरकार ने तत्काल NDRF की टीम के साथ साथ आर्मी की एक टीम को भेज दिया गया है इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुख जताया और मरने वालो को आर्थिक सहायता की घोषणा की है

Share