January 20, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

चित्रकूट मे हुआ दर्दनाक हादसा,सड़क के गढ्ढे ने ले ली महिला की जान,मायके से निमंत्रण देकर लौट रही विवाहिता की बाईक से गिरकर हुई मौत।

कृष्ण कुमार मिश्रा(राष्ट्रीय दिया समाचार)चित्रकूट

चित्रकूट: जनपद के पहाड़ी थाना अंतर्गत औदहा ग्राम की 40 वर्षीय विवाहिता महिला की सड़क दुर्घटना में हुई मौत। परिजनों का कथन की महिला अपने ससुराल औदहा ग्राम से बाइक द्वारा अपने बच्चो के साथ पडरी अपने मायके निमंत्रण करने के लिए गई हुई थी। जहां वापस अपने ससुराल लौटते समय रास्ते में अचानक बाइक का पहिया रास्ते में बने गड्ढे में पड़ने के कारण अनियंत्रित बाइक से महिला गिर गई जहां वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वही स्थानीय लोगों के माध्यम से महिला को पहाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए जहां महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।
वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

You may have missed

Share