संजय मित्तल (राष्ट्रीय दिया समाचार) सहारनपुर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, डॉ विपिन सहारनपुर द्वारा अवैध कटान के मामले मे लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी
देवबन्द को लाईन हाजिर व चौकी भायला पर नियुक्त समस्त कर्मचारीगण 02 उपनिरीक्षको व 03
आरक्षियों को किया गया निलम्बित।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में
गौकशी/अवैध पशु कटान करने वाले अभियुक्तो के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण
के नेतृत्व मे अवैध पशु कटान की सूचना पर मौके पर गयी पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से हमला करने के
व अवैध कटान करने के सम्बन्ध में थाना देवबन्द पर 07 अभियुक्तो के विरूद्ध मु0अ0स0 484/2023 धारा
269/270/272/273/332/353/429/307 भादवि व 3/11 पशु क्रूरता अधिनियम पंजीकृत किया गया। कार्यवाही के
अनुक्रम में 03 अभियुक्तगण 1. सलमान पुत्र युनुस नि० निचलगढ़ कस्बा व थाना देवबन्द, 2. राजू उर्फ इसरार पुत्र
रिजवान नि0 मौ0 अब्दुलहक कस्बा व थाना देवबन्द व 3. रहमान उर्फ टमाटर पुत्र इरशाद नि0 मौ0 बैरून
कोटला कस्बा व थाना देवबन्द, सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया।
–
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के द्वारा थाना देवबन्द क्षेत्र मे अवैध कटान के मामले में लापरवही
बरतने पर प्रभारी निरीक्षक देवबन्द के विरूद्ध लाईन हाजिर की कार्यवाही करते हुए, चौकी भायला पर नियुक्त
समस्त अधि0/कर्म0गणों 02 उपनिरीक्षको व 03 आरक्षियो को निलम्बित किया गया है।
निलम्बित/लाईन हाजिर पुलिसकर्मियों के नाम:
1. प्रभारी निरीक्षक थाना देवबन्द ह्रदयनारायण लाईन हाजिर
2. उ0नि0 सचिन त्यागी निलम्बित
3. उ0नि0 श्री भूषण – निलम्बित
4. का0 1254 सूरज कुमार निलम्बित
5. का0 526 सिंटू चौधरी – • निलम्बित
6. का0 2202 इरशाद अली- • निलम्बित
More Stories
अपर जिलाधिकारी और एस सिटी मुज़फ्फरनगर कि दो टुक, शांति से पढ़े नमाज़ हंगामा नहीं होगा बर्दास्त l
एसएसपी मुजफ्फरनगर ने रात मे ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियो को बांटे शोल्डर रिफ्लेक्टर, अब कोहरे और अंधेरे मे ड्यूटी करने वाले जवानो की नही पडेगी खतरे मे जान।
मुजफ्फरनगर की नई मण्डी पुलिस ने मजबूत साक्ष्य संकलन और चुस्त पैरवी के चलते हत्या के दो आरोपीयो को दिलाई आजीवन कारावास की सजा, सजा के साथ-साथ अर्थदण्ड का भी सुनाया फरमान।