March 10, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

टौंस नदी मे मिला 55 वर्षीय अधेड का शव,हिमाचल का रहने वाला है मृतक, पुलिस अधिकारी ने बताई पूरी बात।

मंजीत सिंह (राष्ट्रीय दिया समाचार) पौंटा साहिब

त्यूणी क्षेत्र के अणु गांव के निकट टोंस नदी में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है। राजस्व पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले को आत्महत्या से जोड़कर देख रही है।जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने तहसील प्रशासन त्यूणी को सूचना दी कि अणु गांव के समीप नदी के किनारे पानी में एक शव दिखाई दे जा रहा है। प्रशासन ने मौके पर एसडीआरएफ की टीम को बुलाया। एसडीआरएफ के जवानों ने शव को बाहर निकाला। शव की पहचान जागर सिंह (55) पुत्र ध्यान सिंह निवासी ग्राम लाजवा, सैंज तहसील पंद्रा, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई। थाना प्रभारी त्यूणी आशीष रवियान ने बताया कि मृतक के शरीर पर कपड़े और पैरों में जूते थे। जिससे आशंका जताई जा रही है कि मृतक ने आत्महत्या की। उन्होंने बताया कि मामला राजस्व क्षेत्र से जुड़ा होने के कारण पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई राजस्व पुलिस के स्तर से की गई।

You may have missed

Share