
रिपोर्ट =राजीव शास्त्री बहादराबाद
रामलीला परिषद कनखल की ओर से रामलीला मंचन के रंगमंच का पूजन के साथ शुभारंभ हुआ। इस दौरान श्री पंचायती बड़ा अखाड़ा के महंत दामोदर दास ने कहा कि रामलीला का दर्शन व्यक्ति को चरित्रवान बनने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि धर्म के सापेक्ष आचरण करने से व्यक्ति के कार्य पवित्र हो जाते हैं और भगवान राम के जीवन चरित्र को आत्मसात करने वाला समाज में सम्मान का पात्र बनता है।रामलीला का अपना एक अलग ही महत्व है।श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के महंत सूर्य मोहन गिरी के कहा वास्तव में यह कार्यक्रम हमें मानवता तथा जीवन मूल्यों का अनोखा संदेश देने का कार्य करता है। आज के समय लोगो में दिन-प्रतिदिन नैतिक मूल्यों का पतन देखने को मिल रहा है। यदि आज के समय में हमें सत्य और धर्म को बढ़ावा देना है तो हमें प्रभु श्री राम के पथ पर चलना होगा।।श्रीरामलीला परिषद के निर्देशक रामेश्वर दयाल व जगमोहन शर्मा ने श्रवण कुमार के नाटक की लीला का सार विस्तार से समझाया। दिग्दर्शक तीर्थ प्रकाश के निर्देशन में प्रस्तुति के साथ ही दशरथ दरबार व श्रवण कुमार के दृश्यों समेत कई दृश्य मंचित किए गए।मंच पूजन के अवसर पर संयोजक शैलेंद्र त्रिपाठी,प्रमोद शर्मा संजय,ओमप्रकाश, सुरेंद्र, गौरव श्रीकुंज,विशाल,पवन भारद्वाज हरिओम,अनेजा रजत, सहित परिषद के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories
कच्ची शराब माफियाओं पर काल बनकर टूटी उधमसिंह नगर पुलिस,बीते 5 दिन में 115 मुकदमे दर्ज कर 106 तस्करो को किया गिरफ्तार,आरोपियों के कब्ज़े से 2,822 लीटर कच्ची शराब की बरामद,61 शराब की भट्ठीया की ज़मीदोज़,1,47,645 लीटर लहन को किया नष्ट, शराब तस्करी में प्रयुक्त कई वाहन किये सीज !
कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष ने एसएसपी देहरादून से की मुलाक़ात,सोशल मीडिया पर फ़र्ज़ी पोस्टों पर रोक लगाने के लिए सौपा ज्ञापन !
किसी की जान को दिखा खतरा तो शांहनवाज़ ने फिर से तोड़ दिया अपना रोज़ा, इंसान की जान बचाना सब से बड़ी इबादत -शांहनवाज़ !