पौड़ी गढ़वाल: देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले की तारीफ की है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के 15 राज्यों के 25 जिलों की सूची जारी की, जहां पिछले 14 दिनों में एक भी नया कोरोना मरीज नहीं मिला। जबकि इससे पहले इन जिलों में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए थे। इनमे उत्तराखंड का पौड़ी जिला भी शामिल है।
पढ़ें: उत्तराखंड: कक्षा 1 से 8 तक सब पास, 9 से 11 दोबारा मौका, 10 व 12 की परीक्षाएं लॉक डाउन के बाद
बता दें कि, पौड़ी में एक कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई थी, हालांकि वह अब ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुका है। इस पर प्रभारी मंत्री हरक सिंह रावत ने प्रशासन, स्वास्थ्य व पुलिस महकमे के साथ ही आमजन को श्रेय दिया। उन्होंने कहा मेरा आपदा, राजनीतिक व सामाजिक अनुभव भी इसमें काम आया।

More Stories
बीरोंखाल को मिली 440.4 लाख की सौगात, *सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर,. उत्तराखण्ड जलवायु अनूकूल बारानी कृषि परियोजना के तहत हो रहें हैं करोड़ों के काम: महाराज
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुम्भ मेला-2027 तथा अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों के लिए ₹ 4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीएम धामी ने मुख्य सेवक सदन में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद, दूरस्थ क्षेत्रों से आए लोगों से संवाद कर मुख्यमंत्री ने सुनी समस्याएं, समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश