वैज्ञानिकों ने एक रिपोर्ट तैयार की है। इसमें कोरोना को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। भारत की बात करें तो, देश में कोरोना के 83 प्रतिशत मरीज पुरुष हैं। उनमें भी 81 प्रतिशत मरीज 50 वर्ष से अधिक उम्र के हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के वैज्ञानिकों के कोरोना मरीजों पर किए गए अध्ययन के हैं। इस अध्ययन में आईसीएमआर के 20 वैज्ञानिकों ने देश के 20 राज्यों के 52 जिलों में भर्ती 5911 ऐसे मरीजों का परीक्षण किया, जिनको सांस लेने में ज्यादा दिक्कतें थीं।
भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की औसत उम्र 54 वर्ष है और इनमें से 83.3 प्रतिशत पुरुष है। इसका अर्थ है कि कोरोना संक्रमित महिलाएं 16.7 प्रतिशत हैं। इन मरीजों में 81 प्रतिशत से अधिक लोगों की उम्र 50 वर्ष से ऊपर थी। इस अध्ययन में सांस की बीमारी के मरीजों में से केवल 2.6 प्रतिशत लोगों को ही कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया।वैज्ञानिक अभी भी पुरुषों में इतने ज्यादा संक्रमण की वजह नहीं ढूंढ पाए हैं।
More Stories
भूकंप से डोली धरती दिल्ली मे बिल्डिंग झुकने की उडी खबर,अफगानिस्तान, पाकिस्तान, दिल्ली-एनसीआर, और उत्तराखंड मे लगे झटके।
राजधांनी देहरादून के परेड ग्राउंड और राजभवन मे राज्यपाल ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, मुख्यमंत्री संग सराहनीय सेवाओं के लिए किया पुलिस अधिकारियों को सम्मानित।
देश भर मे धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस,ज्ञान की देवी सरस्वती की पूजा कर मनाई बसंतपंचमी।