
*
शिवा वर्मा मीडिया प्रभारी युवा कांग्रेस द्वारा अवगत कराया कि युवा कांग्रेस 2 फरवरी को हरिद्वार स्थित जयराम आश्रम में सुबह 9:00 बजे प्रशिक्षण शिविर विधिवत रूप से शुरू करेगी जिसका समापन 3 फरवरी को शाम 5 बजे किया जाएगा । प्रशिक्षण शिविर में राष्ट्रीय प्रभारी युवा कांग्रेस कृष्णा अल्लवरु, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ,प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य,पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत,पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, प्रभारी युवा कांग्रेस प्रदीप सूर्य, युवा कांग्रेस सह प्रभारी अभव्या चौहान एवं प्रदेश युवा कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी, जिला स्तरीय पदाधिकारी, विधानसभा स्तरीय पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल होंगे । युवा कांग्रेस का यह प्रशिक्षण शिविर अपने आप में ऐतेहासिक होगा जो आगामी चुनाव एवं भविष्य की राजनैतिक दशा में मिल का पत्थर साबित होगा । वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय नेता एवं वरिष्ठ नेताओं से युवाओं को बहुत कुछ सीखने को इस शिवर में मिलेगा जो वर्तमान एवं भविष्य में काम आएगा । आगामी चुनाव में युवा कांग्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका को लेकर भी इस शिवर में चर्चा की जाएगी एवं प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को प्रदेश स्तरीय जवलंत मुद्दों को आम जनमानस तक पहुंचने हेतु प्रशिक्षण दिया जाएगा। वर्मा ने यह भी बताया कि भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए उत्तराखंड के सभी 7 यात्रियों का भी सम्मान किया जाएगा जिन्होंने भारत यात्रा में अपना सहयोग दिया

More Stories
देहरादून के थाना क्लेमेनटाउन प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को घोपा चाकू, पुलिस ने दोनों को घायल हालत मे किया अस्पताल मे भर्ती !
चारधाम यात्रा 2026: हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ,चारधाम यात्रा में हेली सेवाओं पर नियंत्रण, 8–9 कंपनियां ही होंगी ऑपरेटर — डॉ. आशीष चौहान,घर बैठे बुक करें चारधाम हेली टिकट, heliyatra.irctc.co.in पर शुरू ऑनलाइन सुविधा !
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश