
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। स्थानीय महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव में प्रतिभाग करने पहुंची क्षेत्रीय विधायक का आज यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त विरोध किया। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी के आने की सूचना मिलने ही यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता भी कॉलेज के मेन गेट के बाहर एकत्रित हो गए ओर काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष के मुर्दाबाद के नारे लगाए। विधानसभा अध्यक्ष खंडूरी विरोध की भनक लगने पर पीछे के रास्ते से महाविद्यालय में दाखिल हुई। मेन गेट पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन करता रहा।नारेबाजी के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता प्रेमचन्द्र अग्रवाल की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग भी करते रहे।इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती खंडूरी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बचती हुई नजर आई। बाद में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस गिरफ्तार करके ले गई। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा के मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा एक आम नागरिक पर थप्पड़ मारने और कोटद्वार महापौर हेमलता नेगी पर गलत आरोप लगाने का विरोध करती है। प्रेमचन्द्र अग्रवाल पर मुकदमा दर्ज होने के बाबजूद विधानसभा अध्यक्ष द्वारा प्रेमचन्द्र अग्रवाल की सदस्यता रद्द नही की गई है। वही, ट्रेड लाइसेंस के मुद्दे पर भी श्रीमती खंडूरी मीडिया के सवालों से भी बचती रही

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग