
देहरादून
वेस्ट वारियर्स संस्था द्वारा एल आई सी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के साथ मिलकर रायपुर ब्लॉक के सात गांव को कचरा मुक्त बनाने हेतु कार्य प्रारंभ किया गया है । इसी कड़ी में आज ग्राम प्रधान ,ब्लाक प्रमुख, वार्ड मेंबर एवं जिला पंचायत सदस्यों के साथ हर्रावाला स्थित स्वच्छता केंद्र का भ्रमण किया गया । स्वच्छता केंद्र जहां पर सूखा एवं गीले कचरे का प्रबंधन संस्था द्वारा किया जा रहा है वहां पर हो रहे कार्य को सब के द्वारा देखा गया. सूखा कचरा उच्च मशीन द्वारा कॉम्पैक्ट कर रीसाइकिलिंग हेतु आगे फैक्ट्री को भेजा जाता है एवं गीले कचरे से वहीं पर खाद बनाई जा रही है। वीर सिंह चौहान द्वारा हो रहे कार्य की प्रशंशा की गई एवं गाॅव को भी कचरा मुक्त बनाने हेतु पूर्ण सहयोग की बात कही गई.
आज के इस कार्यक्रम में नवीन कुमार सडाना, असलम खान, अनुज पयाल, हुकुम सिंह, यशपाल आदि उपस्थित थे.

More Stories
हरिद्वार की ज्वालापुर पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोरी के बड़े गिरोह का किया खुलासा,पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप मे दो शतिर चोरो को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपियों के कब्ज़े से चोरी के 10 वाहन किये बरामद,
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु