March 21, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

नाबालिक से गैंगरेप का महिला आयोग ने लिया संज्ञान, दोषीयो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश।

चम्पावत के अमोड़ी क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग से गैंग रेप की घटना पर महिला आयोग ने संज्ञान लिया है।आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने डीपीओ चम्पावत व सीओ चम्पावत को नाबालिग किशोरी की सुरक्षा, देखभाल और काउंसलिग की उचित व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।आयोग अध्यक्ष ने सीओ चम्पावत व डीपीओ चम्पावत से फोन पर वार्ता करते हुए घटना की जानकारी ली। पुलिस क्षेत्राधिकारी चम्पावत पीएस कफलिया ने बताया कि मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

You may have missed

Share