
जनपद टिहरी गढ़वाल में आमजन विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा एवं जागरूकता के उद्देश्य से चलाए जा रहे “पुलिस आपके द्वार” अभियान के क्रम में दिनांक 31 मार्च 2026 को *कोतवाली कीर्तिनगर पुलिस* द्वारा क्षेत्रांतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
🔶 कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस टीम द्वारा OTP फ्रॉड, फेक कॉल, लॉटरी/इनाम के नाम पर ठगी, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग आदि साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों के बारे में सरल एवं प्रभावी ढंग से समझाया गया। साथ ही महिलाओं को यह भी बताया गया कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत जानकारी, बैंक खाता विवरण, एटीएम/डेबिट कार्ड की जानकारी एवं OTP साझा न करें।
🔶 इसके अतिरिक्त महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, महिला सुरक्षा से संबंधित प्रावधानों एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे—
📞 1090 (महिला हेल्पलाइन)
📞 112 (आपातकालीन सेवा)
📞 1930 (साइबर हेल्पलाइन)
के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई तथा आवश्यकता पड़ने पर इनका तत्काल उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।
🔶 कार्यक्रम में घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, साइबर उत्पीड़न एवं अन्य अपराधों के विरुद्ध जागरूक करते हुए महिलाओं से अपील की गई कि वे किसी भी प्रकार की घटना होने पर बिना संकोच तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस द्वारा यह भरोसा दिलाया गया कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सहायता हेतु टिहरी पुलिस सदैव तत्पर है।
🔶 इस दौरान महिलाओं द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं का पुलिस टीम द्वारा संतोषजनक समाधान किया गया। साथ ही उन्हें अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी साइबर सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया।

🔶 कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मविश्वासी बनाना, उन्हें उनके अधिकारों के प्रति सजग करना एवं समाज में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना रहा।

More Stories
देहरादून मे हनुमान जयंती निकलने वाली बाइक रैली को लेकर पुलिस ने जारी किया रुट प्लान,रैली की सुरक्षा को लेकर चप्पे चप्पे पर रहेगी पुलिस की पैनी नज़र !
मुज़फ्फरनगर मे बहन को ईदी देने के विवाद मे हुई चार मौत, पति ने पत्नी और दोनों बच्चों को मौत के घाट उतारकर खुद भी की आत्म हत्या, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवो को कब्ज़े मे लेकर जाँच की शुरू !
मुख्यमंत्री उत्तराखंड धामी के निर्देश पर चलेगा *”ऑपरेशन प्रहार”*पुलिस मुख्यालय में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर डगप ने ली उच्च स्तरीय बैठक, डीजीपी ने मौके पर मौजूद सभी अधिकारियों को दिये कड़े निर्देश: !