गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के जिलासू तहसील के गिरसा गांव की महिलाओं ने शुक्रवार को जिलाधिकारी चमोली को एक ज्ञापन सौंप कर जंगली जानवरों से उनकी खेती को बचाने की मांग की है।
गिरसा की ग्राम प्रधान सरोजनी देवी का कहना है कि ग्रामीण साल भर खेतों में मेहनत कर उससे अनाज पैदा कर अपना जीवन यापन करने की कोशिश कर रहे है लेकिन जंगली जानवर आकर उनकी सारी मेहनत को बर्वाद कर रहे है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में खेतो में धान पक कर तैयार हो गई है लेकिन कटाई से पहले ही जंगली जानवरों ने उनकी सारी खेती बर्वाद कर दी है। जिससे खेतों की उपज से घर चलाने की उम्मीद भी समाप्त हो गई है। उन्होंने कहा कि उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर जंगली जानवरों से निजात दिलाने के लिए खेतों की सुरक्षा के उपाय करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी भूमि संरक्षण विभाग को भी ज्ञापन सौंपा गया लेकिन कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई है। ज्ञापन देने वाले में सरोजनी देवी, सावित्री देवी, गोविंदी देवी, पुष्पा देवी, नीमा आदि शामिल थे।

More Stories
बसंत विहार क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अभ्यस्त वाहन चोर को किया गिरफ्तार, 3 स्कूटी बरामद
एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट बुक, “पहले आओ-पहले पाओ” मॉडल हिट, कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद
धामी सरकार के फैसले बने मिसाल, विकास को मिली रफ्तार, धामी बने ‘धुरंधर’, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह