हरिद्वार
पिरान कलियर उर्स में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ और अमरोहा से शामिल होने आए महिला और एक बच्चे सहित तीन जायरीनों की धनौरी के बानवदर्रे कहे जाने वाली नदीं में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीनों जायरीनों के शव कुछ ही देर में बरामद कर लिए।
पिरान कलियर शरीफ में इस समय सालाना उर्स चल रहा है। जिसमें देश-दुनिया के जायरीन जियारत के लिए आते हैं। पिरान कलियर के पास ही धनौरी में बावनदर्रा है, जहां बरसाती नदी से आने वाला पानी भरा रहता है। कलियर जियारत करने के लिए आने वाले जायरीन यहां नहाने के लिए पहुंचते हैं।

More Stories
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इस अवसर पर 1129.91 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
गृहमंत्री ने उत्तराखंड पुलिस में नव नियुक्त आरक्षियों को किये नियुक्ति पत्र प्रदान
केंद्रीय गृहमंत्री ने ‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को किया संबोधित, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया–अमित शाह