उत्तराखंड में मौसम ने दिया साथ तो फिर रफ्तार पकड़ने लगी यात्रा…22 दिन में पहुंचे 60,152 यात्री…….
देहरादून: 10 मई से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा का दूसरा चरण शुरू हो चुका है। सितंबर माह में 22 दिनों में 60,152 यात्री केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।
मौसम में सुधार होते ही केदारनाथ यात्रा भी रफ्तार पकड़ने लगी है। कुछ दिनों से रोजाना धाम पहुंचने वाले यात्रियों के साथ ही दर्शनार्थियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। साथ ही पैदल मार्ग से केदारनाथ तक कारोबारी गतिविधियां भी पटरी पर लौटने लगी हैं।
सितंबर माह में 22 दिनों में 60,152 यात्री केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। 10 मई से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा का दूसरा चरण शुरू हो चुका है। बरसाती सीजन खत्म होने के बाद अब यात्रा दिनों दिन रफ्तार पकड़ने लगी है। विषम भौगोलिक परिस्थितियों और अतिवृष्टि से प्रभावित पैदल मार्ग के बावजूद, यात्रियों का उत्साह चरम पर है।
सोमवार को सोनप्रयाग से 12 हजार से अधिक यात्री धाम के लिए रवाना हुए। इस दौरान पूरे पैदल मार्ग पर दिनभर रौनक बनी रही। उधर, केदारनाथ मंदिर में सुबह से भक्तों की भीड़ जुटी रही। यहां सुबह चार बजे से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ जुटने लगी थी। दिन चढ़ने के साथ ही यहां भक्तों का सैलाब उमड़ता रहा।
एक सप्ताह से प्रतिदिन दो हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शनों को पहुंच रहे हैं। इस माह रविवार तक धाम में कुल 60,152 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके थे। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी चंद्रशेखर चौधरी ने बताया, मौसम में सुधार होते ही यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। मंदिर परिसर से समूची केदारपुरी में दिनभर चहलकदमी से रौनक लौट आई है।


More Stories
बसंत विहार क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अभ्यस्त वाहन चोर को किया गिरफ्तार, 3 स्कूटी बरामद
एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट बुक, “पहले आओ-पहले पाओ” मॉडल हिट, कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद
धामी सरकार के फैसले बने मिसाल, विकास को मिली रफ्तार, धामी बने ‘धुरंधर’, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह