March 21, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

आज 23 जून दिन रविवार, क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे, जानिए अपना राशिफल।

आज 23 जून दिन रविवार, क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे, जानिए अपना राशिफल……

मेष
सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं. पति-पत्नी का आपस में सामन्जस्य बढ़ेगा. प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है. जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्धता भी होगी. आप इस समय एक अच्छी स्थिति हैं. प्रेम, व्यापार और स्वास्थ्य तीनों में सुधार दिख रहा है. उपाय- मां काली की अराधना करते रहें।

 

 

 

वृषभ
स्वास्थ्य प्रभावित होता दिख रहा है. प्रेम की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं कही जा सकती है. वहीं व्यापारिक दृष्टिकोण से भी कुछ नुकसान की आशंका है. उपाय-सूर्यदेव को जल देते रहें।

 

 

 

मिथुन
आर्थिक मामले सुलझेंगे और शुभ समाचार की प्राप्ति होगी. व्यापारिक दृष्टिकोण से भी कुछ नई स्थिति बनेगी. आपको स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है. बाकी प्रेम, व्यापार बहुत अच्छी स्थिति में दिख रहा है. उपाय- मां काली की अराधना करते रहें।

 

 

 

कर्क
रोजी-रोजगार में तरक्की करते दिख रहे हैं. ग्रहों की बनने वाली युक्ति से आपको नुकसान हो सकता है. बस दो दिनों के बाद आपकी स्थिति निरंतर सुधार की ओर बढ़ेगी. फिलहाल स्वास्थ्य पर थोड़ा सकारात्मक असर पड़ रहा है. प्रेम और व्यापार अभी भी मध्यम है. उपाय- काली वस्तु का दान करें।

 

 

 

सिंह
भाग्यवश कुछ काम बनेगा. आपके विरोधी परास्त होंगे. रुका हुआ काम आपका चलेगा. स्वास्थ्य भी सुधार की ओर है. व्यापार और प्रेम दोनों अच्छा है. संतान पक्ष से कुछ अच्छे समाचार की प्राप्ति हो सकती है. उपाय- पीली वस्तु पास रखें।

 

 

 

कन्या
चोट लग सकती है या किसी परेशानी में पड़ सकते हैं. आज परिस्थितियां अचानक प्रतिकूल होंगी. इसलिए थोड़ा ध्यान देकर चलें. स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम मध्यम से अच्छे की ओर जाते हुए, व्यापारिक दृष्टिकोण से कुछ अच्छा होने वाला है. आप हमेशा महसूस करते हैं बहुत संघर्ष करना पड़ रहा है लेकिन जीत आपकी होगी और समय भी आ चुका है. उपाय- शनिदेव की अराधना करते रहें।

 

 

 

 

तुला
नवप्रेम का आगमन हो सकता है. जीवनसाथी से आपका विवाद खत्म होगा. आज आपको छुट्टी सा महसूस होगा और बड़ा आनंददायक जीवन रहेगा. व्यापार में भी लाभ होगा. स्वास्थ्य भी सुधार की ओर है. आप इस समय एक अच्छी स्थिति हैं. उपाय- मां काली की अराधना करते रहें।

 

 

 

 

वृश्चिक
विरोधियों पर हावी पड़ेंगे. किसी की एक नहीं चल पाएगी. आप निरंतर आगे जाते दिख रहे हैं. आपके निर्णय लेने की क्षमता भी अच्छी हो गई है. प्रेम की स्थिति भी काफी सुधार की ओर है. उपाय- पीली वस्तु पास रखें।

 

 

 

धनु
इस समय भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें. धनु राशि वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है. आपके स्वास्थ्य में सुधार चल रहा है. व्यापारिक दृष्टिकोण से भी अच्छी स्थिति है. अभी संतान और प्रेम पर ध्यान देने की जरूरत है. उपाय- लाल वस्तु पास रखें।

 

 

 

मकर
भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी निश्चित तौर पर दिख रही है. भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी. स्वास्थ्य में सुधार होगा. प्रेम की स्थिति अत्यंत अच्छी है. व्यापारिक दृष्टिकोण से भी निरंतर सुधार दिखाई दे रहा है. उपाय- शिवजी की अराधना करते रहें।

 

 

 

 

कुम्भ
व्यवसायिक लाभ दिख रहा है. हर तरह के लोग साथ देते दिख रहे हैं. खासकर विपरीत लिंगी व्यक्ति की अधिक भूमिका है. प्रेम, व्यापार, स्वास्थ्य बहुत बढ़िया दिख रहा है. उपाय- मां काली की अराधना करते रहें।

 

 

 

मीन
स्वास्थ्य में सुधार होगा. प्रेम की स्थिति अत्यंत अच्छी है. कौटुम्बिक सुख मिलेगा. आर्थिक स्थिति भी पहले से मजबूत होगी. इस समय आप अच्छी स्थिति में हैं. उपाय-सफेद वस्तु का काली मंदिर में दान करना अच्छा रहेगा।

You may have missed

Share