March 22, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

आज 14 सितंबर दिन शनिवार, क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे, जानिये अपना राशिफल।

आज 14 सितंबर दिन शनिवार, क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे, जानिये अपना राशिफल….

मेष
आज का दिन आपको कुछ परेशानियों से भरा रहेगा. आप किसी कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे. व्यापार-व्यवसाय नहीं आपका लॉस हो सकता है. अपने पार्टनर से सतर्क रहें नहीं तो व्यापार-व्यवसाय में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है. वाणी पर संयम रखें, परिवार में कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा।

 

 

 

वृषभ
आज आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो कर सकते हैं. व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे. कोई बड़ी पार्टनरशिप होने से आपको व्यापार में बड़ा लाभ मिलेगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा या पैतृक संपत्ति में आज आपको अधिकार मिल सकता है।

 

 

 

मिथुन
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा. स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा. परिवार में किसी अपने के व्यवहार के कारण मन अशांत रह सकता है. व्यापार-व्यवसाय में आज कोई बड़ा परिवर्तन करना हानिकारक हो सकता है. परिवार में किसी अपने के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. वाहन आदि के उपयोग में सावधानी बरतें और वाणी पर संयम रखें।

 

 

 

कर्क
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं. किसी व्यक्ति विशेष से मिलना होगा, जिससे आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे. आप व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं. कोई बड़ी डील या पार्टनरशिप आज आपको मिल सकती है. परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा. मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

 

 

 

 

सिंह
आज आप बहुत दिनों से चल रहे काम की टेंशन से मुक्त हो सकते हैं. आज आपको कोई बड़ा जॉब या व्यापार में बड़ा ऑफर मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा. परिवार में भी माहौल अच्छा रहेगा. बच्चे और पत्नी के साथ संबंध मधुर रहेंगे. आप नया वाहन खरीद सकते हैं।

 

 

 

कन्या
आज आप अपने किसी विशिष्ट व्यक्ति से मिल सकते हैं, जिससे आपको जीवन में नया मार्गदर्शन मिल सकता है. स्वास्थ्य के चलते आर्थिक समस्या से गुजरना पड़ सकता है. व्यापार-व्यवसाय में आज कोई बड़ा परिवर्तन ना करें नहीं तो नुकसान होने की संभावना है. वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें. परिवार में पैतृक संपत्ति के कारण आपसी झगड़े की स्थिति निर्मित हो सकती है।

 

 

 

 

तुला
आज का दिन आप प्रशासनिक कार्य में उलझ सकते हैं. कोई पुराना विवाद सामने आ सकता है. परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है. व्यापार-व्यवसाय में हानि का सामना करना पड़ सकता है. वाहन आदि के उपयोग में सावधानी बरतें।

 

 

 

 

वृश्चिक
आज आपका दिन व्यर्थ की भागदौड़ में निकलेगा. आप जिस कार्य के लिए कुछ दिनो से परेशान है आज वह काम होता हुआ दिखाई देगा. आपको अपने मित्रों से धोखा मिल सकता है. व्यापार में बड़ा लेन-देन सोच विचार कर करें. यात्रा आदि में सावधानी बरतें।

 

 

 

धनु
आज का दिन आप वाहन आदि को चलाने में सावधानी बरतें, नहीं तो कोई दुर्घटना की संभावना बन सकती है. स्वास्थ्य में गिरावट महसूस हो सकती है. मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं. व्यापार-व्यवसाय में किसी व्यक्ति को बड़ी रकम उधार के रूप में देना आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है. व्यापार-व्यवसाय में गिरावट महसूस होगी. परिवार में आपसी झगड़े के चलते कोई विपरीत परिस्थिति बन सकती है।

 

 

 

 

मकर
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. स्वास्थ्य को लेकर आप कुछ परेशान रह सकते हैं. आपका मन अशांत रहेगा. पारिवारिक समस्याओं के चलते आज आप कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं. व्यापार-व्यवसाय में इस समय आर्थिक स्त्रोत बिगड़ने से आप आर्थिक तौर से परेशान हो सकते हैं. पत्नी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा. कार्य विशेष के लिए बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं।

 

 

 

 

कुंभ
आज आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे. आज आपके मन में अच्छे विचार आएंगे. इन पर कार्य भी होगा. आपको कोई अच्छा मार्गदर्शक कार्यक्षेत्र में मिल सकता है, जिससे सफलता की कुंजी आपके हाथ लग सकती है. स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और खानपान का ध्यान रखें. परिवार में किसी प्रकार की विवाद की स्थिति से दूर रहें।

 

 

 

 

मीन
आज आप कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों के व्यवहार के कारण परेशान हो सकते हैं. आप किसी षड्यंत्र का शिकार बन सकते हैं. साथ ही आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी. जिस काम के लिए आपने धनराशि जमा की है, आज वह व्यर्थ के कार्यों में खर्च हो सकती है. पारिवारिक परेशानियों के चलते घर पर पत्नी से झगड़ा हो सकता है।

You may have missed

Share