
*”चाय के प्याले की आड़ में, करता नशे का कारोबार”*
*👉🏻केलाखेड़ा क्षेत्र में नशा तस्कर गिरफ्तार, अवैध दुकान की गई ध्वस्त।*
*👉🏻 नशे के सौदागरों के विरुद्ध, उधम सिंह नगर पुलिस की जंग रहेगी जारी*
*पुलिस की आंखो मे धूल झोकने को लगा लिया था हरे रंग का झंडा।
*नशे के विरुद्ध उधम सिंह नगर पुलिस की कार्यवाही जारी,केलखेड़ा क्षेत्र में 205 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर द्वारा जनपद मैं नशे व अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी बाजपुर के निर्देशन में दिनांक 18.02.2023 को थाना केलाखेडा पुलिस द्वारा गश्त के दौरान अभियुक्त अफसर खाँ पुत्र अखार खां उम्र 32 वर्ष निवासी रत्ननामढैय्या थाना केलाखेडा उसिनगर को समय 21.05 बजे को विस्मित्ता ठाबे से आगे चाय व कोल्ड ड्रिंक की दुकान के सामने सड़क किनारे पर 205 ग्राम चरस मय काले रंग की पन्नी के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके विरुद्ध FIR NO 27/2023 धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत किया गया चूंकि अफसर खां उपरोक्त द्वारा अवैध कार्य जिस चाय व कोल्डड्रिंक की आड में किया जा रहा था उसका निर्माण अवैध पाया गया अतः मौके पर NHAI के कर्मचारियों को आज दि0 19.02.23 को बुलवाकर उक्त अवैध निर्माण को तुडवाया गया। अवैध मादक पदार्थ बेच रहे व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार इस तरह की कार्यवाही की जाती रहेगी अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
1. गिरफ्तार अभियुक्त अफसर खाँ पुत्र अख्तर खां उम्र 32 वर्ष निवासी रखनामडेच्या थाना के लाखेडा उ0सि0नगर (FIR NO- 27 /2023 धारा 8/20NDPS ACT)
बरामद माल 205 ग्राम चरस मय पन्नी सहित वजन
अभियुक्त का अपराधिक इतिहास-
1 मु0 FIR NO-161/2020 धारा 8/20 NDPS ACT बनाम अफसर खां पुत्र अख्तर खां निवासी रत्नामडैया थाना केलाखेडा जिला उ0सिं०न०

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग