उत्तराखंड में दो दिन बिगड़ा रहेगा मौसम, पहाड़ी इलाकों में बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट….
देहरादून: दो दिन बिगड़ा रहेगा मौसम, पहाड़ी इलाकों में बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट पर्वतीय जिलों के साथ 3,500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई गई है।उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में आज और कल (शुक्रवार और शनिवार को) भी मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 22-23 मार्च को पर्वतीय जिलों में बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
पर्वतीय जिलों के साथ 3,500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई गई है। हालांकि, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।अप्रैल के अंत तक सताएगी गर्मी।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मार्च के अंत तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सामान्य से अधिक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। अप्रैल शुरू होते-होते गर्मी सताने लगेगी। उधर, मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले 10 साल में जलवायु परिवर्तन के कारण मार्च के अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी होने का अंदाजा लगाया गया है।


More Stories
आमजन के कार्यो से जुडी शाखाओ का एसएसपी दून ने किया औचक निरीक्षण, Liu शाखा, वेरिफिकेशन सेल, हेल्प डेस्क के कार्यों का लिया जायजा, आमजन से जुड़े कार्यो में तेजी लाने की दी सख्त हिदायत
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एसपी सिटी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस, एसओजी, एएनटीएफ तथा डॉग स्क्वाड की संयुक्त टीम द्वारा पटेलनगर क्षेत्र में चलाया सत्यापन अभियान, 22 संदिग्धों को पुलिस ने लिया हिरासत में
देवभूमि की धरोहर ‘देवतत्व’ को संवारने के लिए प्रयासरत धामी सरकार, देवभूमि की धार्मिक, सांस्कृतिक धरोहरों के सरंक्षण एवं संवर्धन पर जोर