
धर्म नगरी हरिद्वार के एक होटल में महिला का बाथरूम में नहाते समय होटल कर्मचारी द्वारा वीडियो बनाएं जानें का मामला सामने आया है। दरअसल होटल में गाजियाबाद निवासी महिला पर्यटक अपने कमरे केव बाथरूम में नहा रही थी। उस समय वेंटीलेशन से किसी व्यक्ति द्वारा मोबाइल से उसका वीडियो बनाया जा रहा था। वीडियो बनाते देख पीडि़त महिला चिल्लाने लगी। महिला की आवाज सुनकर महिला का पति और होटल का स्टाफ वहां पहुंच गया, तब तक वीडियो बनाने वाला भाग गया। इस पूरे घटनाक्रम की सूचना महिला के पति द्वारा 100 नंबर पर सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस होटल स्टाफ को साथ लेकर पहुचीं और एक रूम सर्विस वाले कर्मचारी को शक के आधार पर गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। पीडि़त महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पूरे मामले में पुलिस ने बताया कि होटल का सर्वेंट क्वाटर और जिस कमरे मे महिला रह रही थी दोनों अगल बगल में ही हैं। जब महिला नहाने गई तब एक कर्मचारी उसकी वीडियो बनाने लगा, जिसकी सूचना महिला ने 112 पर दी जिसके बाद पुलिस ने एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर मुकद्मा दर्ज कर लिया है।

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग