
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सहस्त्रधारा रोड स्थित आईटी पार्क के समीप उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कल्याण बोर्ड श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को कम्बल वितरण कर पंजीकृत श्रमिकों को कम्बल वितरण अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी 03 लाख से अधिक पंजीकृत श्रमिकों को 15 दिन के अंदर कम्बल वितरण का कार्य पूर्ण किया जाय। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्रमिकों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और हौसला भी बढ़ाया।

मुख्यमंत्री ने भवन एवं अन्य सन्निर्माण कल्याण बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिये कि श्रमिकों की सहायता के लिए जो भी योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं, यह सुनिश्चित किया जाय कि प्रत्येक पात्र को सुविधाओं का लाभ समय पर मिले। विभिन्न योजनाओं के प्रति उनको जागरूक भी किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हमें समाज के हर वर्ग के लोगों के जीवन स्तर को ऊपर लाने के लिए निरन्तर प्रयास करने हैं।
इस अवसर पर सचिव श्रम श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम, महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी, श्रमायुक्त सुश्री दीप्ति सिंह एवं श्रमिक मौजूद थे।

More Stories
एसएसपी दून के दमदार नेतृत्व में दून पुलिस के एक और शानदार खुलासा,राजपुर क्षेत्र में घर मे बुजुर्ग महिला से हुई लूट की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना में शामिल 3 अभियुक्तों को घटना में लूटे गये शत प्रतिशत माल के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार,
जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष ने मुख्य सचिव से की मुलाक़ात, निरंकारी भवन की ज़मीन और महिला आई टी आई के मुद्दे पर दिलाया शासन का ध्यान !
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से 6 संभागों में 22-23 जनवरी को बदल रहा है मौसम ,कई जिलों मे बादल छाने के साथ बारिश की है संभावना!