राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
हरिद्वार, 30 अगस्त। हल्द्वानी के बनभूलपुरा हिंसा कांड में 50 आरोपियों को जमानत मिलने पर विश्व हिन्दू परिषद ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बजरंग दल के प्रांत संयोजक अनुज वालिया ने आरोप लगाया कि पुलिस की लचर जांच और कमजोर पैरवी के चलते आरोपियों को जमानत मिली है।
अनुज वालिया ने कहा कि अतिक्रमण हटाने गयी टीम में शामिल पुलिसकर्मियों, नगर निगम कर्मचारियों पर असामाजिक तत्वों द्वारा हमला किया गया। उन्हें बुरी तरह पीटा गया। गोलीबारी भी की गयी। जिसमें कई पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हुए। कवरेज कर रहे मीडिया कर्मियों को भी निशाना बनाया गया। हमलावरों ने पुलिस चौकी तक फूंक दी। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। इतने गंभीर मामले में पुलिस ने जिस प्रकार की कार्यशैली का परिचय दिया, वह कानून व्यवस्था और पुलिस अधिकारियों पर प्रश्नचिन्ह है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर विश्व हिन्दू परिषद आंदोलन करेगी और उच्च पुलिस अधिकारियों से मिलकर लापरवाही की जांच और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगी।
विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख पंकज चौहान ने कहा कि कानून व्यवस्था और प्रदेश के शांत वातावरण को अशांत करने वाले गंभीर प्रकरण में जांच में खामियों और कमजोर पैरवी का लाभ उठाकर आरोपी जमानत हासिल करने में सफल रहे हैं। इससे पुलिस की प्रतिष्ठा को भी आघात लगा है। सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए। लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर कठोर कार्यवाही करनी चाहिए।

More Stories
मुज़फ्फरनगर की बुढ़ाना पुलिस ने स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से भारी मात्रा मे अवैध स्मैक की बरामद, बालिग़ होते ही अवैध स्मैक की तस्करी मे लग गये थे रब्बान और दानिश !
जेल से बाहर खुली हवा रास नहीं आई शातिर वाहनचोर को, जेल से बाहर आते ही चुरा लिया वाहन, देहरादून की बसंत विहार पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप मे फिर पंहुचा दिया जेल !
नवरात्र के पावन अवसर पर डीएम ने की देवियों की स्तुति; 10 बालिकाओं की शिक्षा को किया पुनर्जीवित,मुख्यमंत्री के मागदर्शन में जिला प्रशासन ने 136 से अधिक बालिकाओं की शिक्षा को कराया दोबारा शुरू,पिता की मृत्यु उपरान्त आराध्या; माही चौहान; सोफिया अल्वी; अनुष्का शर्मा; हर्षिता की बीकॉम शिक्षा पर आये संकट तक अभिभावक बना जिला प्रशासन !